शेफाली ने देरी से पहुंचकर एयरलाइन कंपनी पर जड़ा आरोप, लोगों ने ट्रेन और प्लेन का अंतर समझाया
Shafali Varma: स्टार महिला भारतीय ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। शेफाली ने एयरपोर्ट पर देरी के बाद प्लेन में एंट्री नहीं मिलने की घटना का जिक्र ट्विटर पर किया था। इस दौरान शेफाली ने एक पॉपुलर एयरलाइन कंपनी की आलोचना की थी।
शेफाली वर्मा को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाईट से जाना था। वह बोर्डिंग टाइम से 25 मिनट लेट आई थीं। इसके बाद उनको प्लेन में सवार नहीं होने दिया गया। इस घटना को लेकर शेफाली ने ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद लोगों ने उनको नियमों के बारे में जानकारी दी।

शेफाली ने कहा कि प्लेन के जाने के समय से 25 मिनट पहले मैं पहुँच गई थी और हमने काफी निवेदन भी किया था, फिर भी मुझे एंट्री देने से मना कर दिया गया। स्टाफ का बर्ताव काफी बुरा था। इंडिगो के साथ मेरा यह काफी खराब अनुभव रहा। हालांकि शेफाली ने अपनी घटना का जिक्र किया लेकिन लोगों ने उनको गलत ठहराया।
शेफाली वर्मा को ट्विटर पर लोगों ने अलग-अलग जवाब लिखे। कुछ लोगों ने बताया कि 25 मिनट पहले प्लेन में एंट्री देने का नियम नहीं है। एक यूजर ने यह भी लिखा कि यह ट्रेन नहीं है प्लेन है, इस वजह से आपको कम से कम एक घंटा पहले पहुँच जाना चाहिए था।
साल 2023 शेफाली वर्मा के लिए काफी अच्छा रहा। उन्होंने अंडर 19 टीम इंडिया को लीड करते हुए वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दिलाई। महिला वर्ग में आईसीसी इवेंट में भारत का यह पहला खिताब था। इससे पहले टीम इंडिया सीनियर वर्ग में फाइनल तक जाकर हार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications