CSK में आते ही बदले शार्दुल ठाकुर के तेवर, छक्का लगाकर जड़ा शतक, बचाई टीम की लाज
Ranji Trophy 2024, Shardul Thakur: आईपीएल 2024 में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने शार्दुल को खरीदने का काम किया। इससे पहले भी शार्दुल ठाकुर चेन्नई के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।
शार्दुल ठाकुर के बदले तेवर
चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होते ही शार्दुल ठाकुर के तेवर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई की तरफ से खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने कमाल की बल्लेबाजी की।

शार्दुल ने जड़ा शतक
तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। ऐसे में 9वें नंबर पर आकर शार्दुल ठाकुर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। पहले चौका और फिर स्टेप आउट कर जबरदस्त छक्का लगाते हुए उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की। शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 89 गेंद में अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक जड़ दिया है।
मुंबई की दमदार वापसी
शार्दुल ठाकुर ने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और चार छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने 105 गेंद में 103.81 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 109 रन बनाए। कुलदीप सेन की एक गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि इस मुकाबले में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तमिलनाडु की टीम भी महज 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में मुंबई की टीम की शुरुआत खराब रही। लेकिन शार्दुल ठाकुर के शतक की बदौलत मुंबई ने अब 300 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है।
चेन्नई के लिए करेंगे कमाल
शार्दुल ठाकुर पिछले सीजन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन केकेआर के लिए उनका सीजन कुछ खास नहीं गुजरा था। केकेआर से पहले शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा था। लेकिन दिल्ली और केकेआर की तरफ से शार्दुल का बल्ला खामोश रहा। वहीं गेंद से भी वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शार्दुल ठाकुर गेंद और बल्ले से दम दिखा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications