शेन वार्न के निधन पर रोहित हुए शब्दहीन, अपने 'कप्तान' के ऐसे जाने से राजस्थान रॉयल्स भी गए टूट

नई दिल्ली, 5 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की अचानक मृत्यु के बाद क्रिकेट बिरादरी सदमे में है। दुनिया के हर कोने से हैरान करने वाली प्रतिक्रिया आ रही है फैंस के साथ इस खेल के बड़े से बड़े दिग्गजों के दिल भी टूट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी 4 मार्च को हार्ट अटैक के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह हैरत में है और इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि वार्न अब इस दुनिया में नहीं रहे।

रोहित शर्मा ने कहा- मैं शब्दहीन हूं

रोहित शर्मा ने कहा- मैं शब्दहीन हूं

वार्न के परिवार के बयान के मुताबिक उनको हार्ट अटैक आया था और डॉक्टरों ने क्रिकेटर को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। रोहित ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जहां वे लिखते हैं- मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। यह बहुत ही दुखद है। शेन वार्न हमारे गेम के महान लीजेंड थे। वे एक चैंपियन थे और अब हमें छोड़ कर चले गए। वार्न की आत्मा को शांति मिले लेकिन मैं अभी भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता हूं।

90 के दशक का वो जादू हमेशा कायम रहेगा-

90 के दशक का वो जादू हमेशा कायम रहेगा-

शेन वार्न को हम 90 के दशक में जादुई स्पिन के उभार के चलते याद करते हैं जो 2000 के दशक में भी कायम रहा। शेन वार्न के अंदर स्पिन जो काबिलियत थी वह बेदाग एक्शन वाले कम ही गेंदबाजों में दुर्लभ है। वार्न ने लेग स्पिन की कला को नई पहचान दी। उन्होंने इस कला को फिर से क्रांतिकारी तरीके से जीवित कर दिया और टेस्ट क्रिकेट में वह भीड़ को वापस खींचने वाले बॉलर बने। स्पिनर होने के बावजूद वार्न बल्लेबाजों के अंदर ऐसे ही खौफ जगाने में कामयाब रहे जैसे कि अक्सर तूफानी तेज गेंदबाज उन बल्लेबाजों की आंखों में पैदा करते थे।

खेल के सबसे महान व्यक्तियों में एक

खेल के सबसे महान व्यक्तियों में एक

वार्न को उनके कैरियर के समापन के बाद क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में एक माना गया। उनके निधन के बाद उनको किसी भी खेल के सबसे महान व्यक्तियों में एक माना जा रहा है। वार्न का क्रिकेट करियर 1992 से 2007 के बीच चला जिसमें उन्होंने 145 टेस्ट मुकाबले खेले और 708 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। अपने रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बाकी कंपटीशन भी खेले और फिर 2013 में कमेंट्री में सक्रिय हो गए। वार्न ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को एक खास मुकाम दिया है। यह फ्रेंचाइजी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला ही खिताब जीतने में कामयाब रही जो आज भी इस टीम की सबसे बड़ी पहचान माना जाता है।

राजस्थान रॉयल्स का 'कप्तान' चला गया-

राजस्थान रॉयल्स का 'कप्तान' चला गया-

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूर्व कप्तान के निधन पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि वे उनके हमेशा कप्तान रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट पर जो लिखा वह इस तरह था-

शेन वार्न। जादू जैसा नाम है। वे हमारे पहले रॉयल थे, एक ऐसे आदमी जिन्होंने हमको बताया कि असंभव कुछ भी नहीं होता। वे एक ऐसे लीडर थे जिन्होंने अंडरडॉग को चैंपियन में तब्दील कर दिया। जिन्होंने जो कुछ भी हुआ उसको सोने में तब्दील कर दिया। हमारे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है कि इस समय हम कैसा महसूस कर रहे हैं लेकिन हमें बस इतना पता है कि दुनिया आज गरीब हो गई है।

Recommended Video

    Former Pacer Madan Lal condoles Shane Warne on his sudden demise | वनइंडिया हिंदी

    'आप हमेशा हमारे कप्तान रहोगे'

    "अब दुनिया को वार्न की मुस्कुराहट, उनके करिश्मे और जिंदगी को जिंदादिली से जीने के रवैये के बिना ही रहना पड़ेगा। हम पूरी तरह से टूटे हुए दिल के हो गए हैं और यही हाल दुनिया भर में मिलियन्स क्रिकेट फैंस का भी है। आप हमेशा हमारे कप्तान रहोगे, लीडर रहोगे, रॉयल रहोगे। रेस्ट इन पीस लीजेंड।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+