शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए सचिन-गिलक्रिस्ट सहित कई दिग्गज, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
Shane Warne Death Anniversary: शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई सालों तक गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Shane Warne Death Anniversary: दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार शेन वॉर्न पिछले साल आज ही के दिन यानी 4 मार्च को दुनिया से अलविदा कह गए थे। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर उनके ही देश के खलने वाले कई खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न को याद किया है। वॉर्न के निधन का कई लोगों को अब तक यकीन नहीं हो पा रहा है। वह लगातार शेन वॉर्न के जाने का दुख सोशल मीडिया के जरिए प्रकट करते रहते हैं।
शेन वॉर्न को मिल रही है श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन यानी 4 मार्च को शेन वॉर्न का निधन हो गया था। शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। शेन वॉर्न क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके थे। ऐसे में इस तरह उनका जाना हर किसी के लिए सदमे की तरह था। शेन वॉर्न के निधन की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त की थी।
दोस्त को याद करते हुए भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
शेन वॉर्न को याद करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि हमने मैदान पर कुछ यादगार मुकाबले खेले हैं। मैदान के बाहर भी हमने यादगार पल बिताए हैं। मैं आपको न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक अच्छे दोस्त के रूप में भी याद करता हूं। मुझे यकीन है कि आप अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और करिश्मा के साथ स्वर्ग को पहले से कहीं अधिक आकर्षक जगह बना रहे हैं। इसके साथ ही सचिन ने एक तस्वीर भी शेयर की।
वॉर्न के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान, शेन वॉटसन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को याद किया। शेन वॉर्न ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यही वजह है कि उन्हें स्पिन के जादूगर के नाम से जाना जाता था। शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट अपने नाम किए हैं और 194 वनडे मैचों में उन्होंने 293 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 3154 और वनडे में 1018 रन भी बनाए है।












Click it and Unblock the Notifications