56 साल के क्रिकेट इतिहास में पहला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, शमर जोसेफ ने किया वो कारनामा जो आज तक कोई नहीं कर पाया
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने क्रिकेट जगत में वो कारनामा कर दिखाया है जो पिछले 56 साल के सीमित ओवरों (Limited Overs) के इतिहास में कभी नहीं हुआ। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इटली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोसेफ ने गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों से ऐसा कहर बरपाया कि क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए।
शमर जोसेफ दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने किसी एक टी20 या वनडे मैच की एक ही पारी में 4 विकेट लेने के साथ-साथ 4 कैच भी पकड़े हैं। एक एक अनोखा कारनामा है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला था।

जोसेफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए इटली के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने कप्तान हैरी मनेन्टी समेत ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्राका और अली हसन के विकेट चटकाए। केवल गेंद से ही नहीं, फील्डिंग में भी जोसेफ ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स और जियान मीडे के 4 शानदार कैच लपके।
क्रिकेट इतिहास (वनडे और टी20) में अब तक कई खिलाड़ियों ने 4 विकेट और 3 कैच, या फिर 3 विकेट और 4 कैच का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन 4 विकेट + 4 कैच का 'डबल' आज तक अछूता था।
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में यह कारनामा सिर्फ दो बार (फिल एडमंड्स 1979 और मिशेल जॉनसन 2012) यह कारनामा हुआ है। टी20 और वनडे के इतिहास में शमर जोसेफ ऐसा करने वाले इकलौते पुरुष या महिला खिलाड़ी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications