Shamar Joseph Ruled Out: वेस्टइंडीज के स्टार शमार जोसेफ को लगा बड़ा झटका, अचानक ILT20 से किया बाहर

Shamar Joseph Ruled Out Of ILT20: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने हाल ही में ब्रिस्बेन में सनसनीखेज सात विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बीच अब जोसेफ को इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) से बाहर कर दिया गया है।

मिचेल स्टार्क की गेंद पर जोसेफ को लगी चोट
शमार जोसेफ को दूसरे ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क द्वारा फेंकी गई तेज़ यॉर्कर से चोट लगी थी। गाबा टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण जोसेफ को दुबई कैपिटल्स के साथ उनके आईएलटी20 कार्यकाल से बाहर कर दिया गया है। हालांकि स्कैन में कोई फ्रैक्चर नहीं दिखा।

Shamar Joseph

रिकवर होने के लिए घर लौटे शमार जोसेफ
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कैपिटल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के बाद वह सीधे ILT20 में जाने वाले थे, लेकिन अब पीएसएल की यात्रा से पहले रिकवर होने के लिए वह घर लौटेंगे, अपने करियर की शानदार शुरुआत के बाद जोसेफ को दुनिया भर की टी20 लीगों से प्रस्तावों की कोई नहीं है।

पीएसएल से पहले बढ़ सकती हैं मुश्किलें
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दुबई कैपिटल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के बाद उन्होंने शुरुआत में सीधे इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में जाने की योजना बनाई थी। हालांकि, अपने पैर की चोट के कारण, शमर जोसेफ अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में जाने से पहले रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए घर लौटेंगे, पीएसएल में वह पेशावर जाल्मी के लिए खेलते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, सरफराज खान को मिलेगा डेब्यू का मौका?

टेस्ट फॉर्मेट को लेकर क्या बोले जोसेफ
गौरतलब है कि गाबा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद, शमार जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए खेल के सबसे लंबे प्रारूप में खेलने के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने अपना समर्पण व्यक्त करते हुए कहा कि, 'मैं वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा यहां रहूंगा। वेस्ट इंडीज के लिए खेलने के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा, चाहे मेरे पास कितना भी पैसा आए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+