शाकिब अल हसन ने फिर से मैदान पर खोया आपा, इस बार वाइड गेंद को लेकर भिड़ गए अंपायर से

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में 32 गेंदों के अंदर 67 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Shakib al hasan

बांग्लादेश की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन को मैदान पर फिर से आपा खोते हुए देखा गया है। दरअसल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में शाकिब अल हसन को अंपायर से भिड़ते हुए देखा गया है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब शाकिब को अंपायर से इस तरह भिड़ते देखा गया है। ताजा घटना में शाकिब अल हसन को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में अंपायर पर गुस्सा करते हुए देखा गया। दरअसल, फॉर्च्यून बारीशल और सिल्हट स्ट्राइकर्स के मुकाबले में बारीशल की ओर से खेलते हुए शाकिब ने अंपायर पर तब गुस्सा निकाला जब एक हाइट से उपर की गेंद को अंपायर ने वाइड नहीं दिया।

बाउंसर को वाइड नहीं दिए जाने से नाराज दिखे शाकिब

शाकिब की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाकिब अल हसन बल्लेबाजी कर रहे थे तभी गेंदबाज ने एक बाउंसर गेंद डाली। यह डिलीवर सिर से उपर थी, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को वाइड नहीं दिया बल्कि उसे सही गेंद ठहराया। शाकिब अल हसन इस बात से नाराज हो गए और अंपायर से बहस करने चले गए। जब यह घटना घटी तो शाकिब उस वक्त 23 गेंदों में 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

सिल्हट ने बारीशल को 6 विकेट से हराया

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के चौथे मैच में फॉर्च्यून बारीशल और सिल्हट स्ट्राइकर्स के बीच टक्कर थी। इस मैच में सिल्हट स्ट्राइकर्स ने फॉर्च्यून बारीशल को 6 विकेट से मात दे दी। बारीशल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्हट को 195 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे सिल्हट ने 19 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सिल्हट की जीत में तौहिद हरिदॉय ने सबसे अधिक 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने 34 गेंदों में 55 रन बनाए थे। वहीं शंटो ने 40 गेंदों में 48 रन बनाए थे।

शाकिब ने ढाका प्रीमियर लीग में स्टंप्स को मारी थी लात

शाकिब अल हसन ने इस मैच में 32 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 209.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली। हालांकि शाकिब की यह पारी उनकी टीम की हार को नहीं टाल पाई। इस मैच में शाकिब की टीम की हार से ज्यादा उनकी हरकत ज्यादा सुर्खियों में रही। कॉमेंटेटर ने भी शाकिब की इस हरकत को गलत ठहराया। इससे पहले भी 2021 में ढाका प्रीमियर लीग में शाकिब ने अंपायर पर गुस्सा करते हुए स्टंप्स को लात मार दी थी और फिर उन्होंने स्टंप्स को उखाड़कर भी फेंक दिया था। हालांकि उन्होंने बाद में इस बर्ताव के लिए माफी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+