IND vs BAN: कानपुर टेस्ट के बाद नहीं खेलेगा बांग्लादेश का दिग्गज? क्यों लिया अचानक रिटायरमेंट
शाकिब अल हसन ने चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कुछ ही समय में खेल छोड़ने की घोषणा कर दी है, टी20 में वह नहीं खेलेंगे। कानपुर में भारत के खिलाफ ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले शाकिब अल हसन ने इस बड़े फैसले के बारे में बताया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज के दौरान शाकिब ने अपना अंतिम मैच खेलने की इच्छा जताई लेकिन अगर वहां चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उनको सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती है, तो कानपुर टेस्ट मैच उनका अंतिम मैच हो सकता है।

शाकिब अल हसन के ऊपर मर्डर का केस दर्ज किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी के सदस्य होने के कारण उनके ऊपर केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद शाकिब अल हसन बांग्लादेश नहीं गए थे।
बांग्लादेश में छात्रों के आन्दोलन के समय शाकिब अल हसन ने कुछ नहीं कहा था। लोगों का गुस्सा इस बात पर है। इसके बाद उनकी आलोचना हुई और अब हत्या के मामले में भी नामजद किया गया है। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि अगर शाकिब देश लौटते हैं, तो उनको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। यह उनके लिए राहत की बात है लेकिन शाकिब को शायद अब भी भरोसा नहीं है क्योंकि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार है।
टी20 वर्ल्ड कप उनका सबसे छोटे प्रारूप में अंतिम मुकाबला वेस्टइंडीज में आया था। अब वह एकदिवसीय क्रिकेट में अपना करियर समाप्त करने के बारे में भी वह विचार कर रहे हैं।
पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद शायद वह एकदिवसीय क्रिकेट में भी नहीं खेलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि शाकिब अल हसन को अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच का मौका मिलेगा। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से भी उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications