Robin Uthappa से मिले शाहरुख खान तो किया कंप्लेंट, कहा- KKR छोड़ने के बाद यार तूने...

Shahrukh Khan conversation with Robin Uthappa: रॉबिन उथप्पा ने गौतम गंभीर की कप्तानी में लंबे समय तक केकेआर के लिए बतौर ओपनर खेला है। इस दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

Robin Uthappa

Shahrukh Khan conversation with Robin Uthappa: 18 दिसंबर को फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। लियोनल मेसी की अर्जेंटीना ने इस साल फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच से ठीक पहले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के बीच मजेदार बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने रॉबिन उथप्पा के साथ जमकर मौज मस्ती की।

आईपीएल में शाहरुख की टीम के लिए खेलते थे रॉबिन

आईपीएल में शाहरुख की टीम के लिए खेलते थे रॉबिन

रॉबिन उथप्पा पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। धोनी की टीम की ओर से उन्होंने कुछ यादगार पारियां खेलने का काम किया। लेकिन आईपीएल फैंस जानते हैं कि रॉबिन उथप्पा लंबे समय तक शाहरुख खान की टीम केकेआर के लिए खेलते रहे हैं। केकेआर की तरफ से गौतम गंभीर के बाद रॉबिन उथप्पा ही टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ी थे।

केकेआर ने उथप्पा को कर दिया था बाहर

केकेआर ने उथप्पा को कर दिया था बाहर

गौतम गंभीर के टीम से जाने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि रॉबिन उथप्पा को टीम की कमान सौंपी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ टीम मैनजमेंट ने नीलामी में दिनेश कार्तिक को खरीदा और उन्हें अपना नया कप्तान घोषित कर दिया। फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जियो सिनेमा एप पर शाहरुख खान और रॉबिन उथप्पा का आमना-सामना हुआ। इस दौरान शाहरुख ने बताया कि वह अभी भी उथप्पा को अपनी टीम में मिस करते हैं।

शाहरुख ने कही दिल जीतने वाली बात

शाहरुख ने कही दिल जीतने वाली बात

रॉबिन उथप्पा को लेकर शाहरुख खान ने कहा कि यार तूने आईपीएल में मेरी टीम के खिलाफ ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। तेरे बल्ले से छक्के निकल रहे थे, मुझे तेरे लिए काफी खुशी हो रही थी। शाहरुख से अपनी तारीफ सुनकर उथप्पा भी भावुक नजर आए। आईपीएल 2022 के एक मुकाबले में रॉबिन उथप्पा ने केकेआर के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा लखनऊ के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 25 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की, यानी वह 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। हालांकि, अगले सीजन उथप्पा आईपीएल में नजर नहीं आएंगे क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+