Asia Cup: पाकिस्तानी टीम की बढ़ गई मुश्किलें, तुरंत दो खिलाड़ियों को बुलाया श्रीलंका
Pakistan Cricket Team: एशिया कप में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत के खिलाफ सुपर 4 में हार के बाद पाकिस्तानी टीम के कुछ खिलाड़ियों के बाहर होने की आशंका है। इसकी वजह से कुछ खिलाड़ियों को बैकअप के तौर पर श्रीलंका बुलाया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पाकिस्तानी टीम मैच खेलेगी। फाइनल में जाने के लिए पाक के लिए यह अहम मैच होगा। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण इसमें नहीं खेलेंगे। भारत के खिलाफ मैच में ये दोनों बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे।

पाक टीम में शाहनवाज दहानी और जमान खान को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तानी टीम के आधिकारिक बयान में बताया गया कि टीम में शाहनवाज दहानी और जमान खान को बैकअप के रूप में बुलाया गया है। भारत के खिलाफ मैच में नसीम शाह और हारिस रऊफ को निगल था। इस वजह से इन दो खिलाड़ियों को बुलाया गया है।
भारत के खिलाफ कोलम्बो में खेलते हुए हारिस रऊफ को रविवार के दिन चोट लगी थी। इसके बाद वह रिजर्व डे वाले दिन गेंदबाजी करने के लिए नहीं आए। नसीम शाह को रिजर्व डे पर अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी। दोनों बाद में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए।
हालांकि पीसीबी का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों की चोट गहरी नहीं हो, इस वजह से बचाव के तौर पर इस तरह का कदम उठाया गया है। नसीम शाह और रऊफ वर्ल्ड कप के लिए अहम हैं। ऐसे में दोनों की चोट को बढ़ने से रोकना सबसे अहम मुद्दा है। मेडिकल टीम इन पर निगरानी रख रही है।
पाकिस्तानी टीम जो भारतीय टीम ने कोलम्बो में 228 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कोहली और केएल राहुल ने शतक जड़े थे। जवाबी पारी में खेलते हुए पाक टीम ने 128 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications