Shahid Afridi: बेटी की विदाई पर भावुक हुए शाहिद अफरीदी, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट
Sports News: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी अक्सा अफरीदी के विवाह समारोह के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। सात जुलाई को कराची में आयोजित इस कार्यक्रम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर्स भी शामिल होने पहुंचे।
अफरीदी ने भावुक पोस्ट ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी बेटी- ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो जब मैंने तुम्हें अपने हाथों से खिलाया था- और तब मैंने खुद से वादा किया था कि मैं तुम्हारा साथ कभी नहीं छोड़ूंगा। हालांकि आप अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने वाले हैं, लेकिन मेरा दिल हमेशा आपके पास रहेगा क्योंकि मैं ही वह आदमी हूं, जिसने सबसे पहले आपसे प्यार किया था। अल्लाह आप दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे, और आपको एक साथ एक सुंदर जीवन बनाने का मौका दे।'

दरअसल, इस विवाद समारोह में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, इमाम उल हक, शान मसूद, हसन अली, आमिर जमाल और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों ने पहुंचकर शोभा बढ़ाई। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की शादी का रिसेप्शन भी शुक्रवार को आयोजित किया गया था। हालांकि, खिलाड़ी इस कार्यक्रम की शोभा नहीं बढ़ा सके क्योंकि खराब मौसम के कारण उन्हें रावलपिंडी जाने की अनुमति नहीं थी।
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान ने कसी कमर
समारोह के बाद, राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी 16 जुलाई से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे, जोकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 में पहली सीरीज होगी। इसके बाद मेन इन ग्रीन अपना ध्यान एशिया कप की ओर लगाएगा जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से आयोजन की मेजबानी करेगा।
एसीसी इवेंट टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि उन्हें अक्टूबर-नवंबर 2023 में भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि पाकिस्तान जल्द ही टीम को इंडिया दौरे की इजाजत देगी।












Click it and Unblock the Notifications