Shahid Afridi vs Shikhar Dhawan Net worth: धवन और अफरीदी के बीच अब दौलत की टक्कर! किसके पास है ज्यादा पैसा?

Shahid Afridi vs Shikhar Dhawan Net worth: पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया के स्टार पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच सोशल मीडिया पर हुई तीखी नोकझोंक ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। अफरीदी के विवादास्पद बयान पर धवन की तीखी प्रतिक्रिया ने दोनों को सुर्खियों में ला दिया।

अब चर्चा इस बात की हो रही है कि इन दोनों स्टार में से कौन अधिक पैसे वाला है। आइए, 2025 के ताज़ा आंकड़ों के आधार पर दोनों की नेट वर्थ, इनकम के सोर्स, लाइफस्टाइल और हालिया विवादों पर एक नजर डालते हैं।

Shahid Afridi vs Shikhar Dhawan Net worth

Afridi vs Dhawan: नेटवर्थ: कौन है ज्यादा अमीर?

शाहिद अफरीदी की नेट वर्थ (2025)
शाहिद अफरीदी की टोटल नेटवर्थ 2025 में 47 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय रुपए में लगभग ₹390 करोड़ के बराबर है। अफरीदी पाकिस्तान के सबसे चर्चित और सफल क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस वेंचर्स और चैरिटी से जुड़ी उनकी कमाई ने उन्हें एक फाइनेंशली मजबूत चेहरा बनाया है।

शिखर धवन की नेट वर्थ (2025)
शिखर धवन की नेट वर्थ 2025 में करीब 15 मिलियन डॉलर, यानि लगभग ₹125 करोड़ है। IPL, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से होने वाली उनकी इनकम उन्हें एक मजबूत ब्रांड बनाती है। भले ही अफरीदी उनसे आगे हों नेट वर्थ में, लेकिन धवन की डिजिटल मौजूदगी और कॉर्पोरेट अपील उन्हें बराबरी में या उनसे आगे खड़ा करती है। हालांकि, धवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

लाइफस्टाइल: किसकी है ज्यादा लग्जरी लाइफ?

शाहिद अफरीदी

  • रियल एस्टेट: कराची और पेशावर में आलीशान बंगलों के मालिक।
  • कार कलेक्शन: बेंटले कॉन्टिनेंटल (Bentley Continental), पोर्श पैनामेरा (Porsche Panamera), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
  • बाइक कलेक्शन: हार्ले डेविडसन वी-रॉड (Harley Davidson V-Rod) यामाहा वी स्टार 650 (Yamaha V Star 650), सुज़ुकी हायाबूसा (Suzuki Hayabusa)।

शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन दिल्ली में एक शानदार घर के मालिक हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹5 करोड़ है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया में भी उनकी निजी संपत्ति है, जो उनकी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सोच को दिखाती है।

  • कार कलेक्शन: मर्सिडीज GL350 सीडीआई (Mercedes GL350 CDI), ऑडी (Audi) बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज (BMW 6 Series)
  • वॉच कलेक्शन: ऑडेमर्स लिगुए रॉयल ओक ऑफशोर (Audemars Piguet Royal Oak Offshore Chronograph) कीमत लगभग ₹70 लाख, Corum (कोरम), Tag Heuer (टैग ह्युअर)
  • बाइक कलेक्शन: हार्ले-डेविडसन फैट बॉय (Harley-Davidson Fat Boy), सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa), रॉयल एनफील्ड हिमालयन (Royal Enfield Himalayan) कावासाकी निंजा ZX-14R (Kawasaki Ninja ZX-14R)

विवाद: सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक

अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर भारतीय सेना की आलोचना करते हुए कहा कि, 'तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और ये हो गया। इसका मतलब तुम लोग की सिक्योरिटी दे नहीं सके लोगों को।'

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिखर धवन ने X (ट्विटर) पर लिखा:

कारगिल में भी हराया था, ऑलरेडी इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट्स पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी इंडियन आर्मी पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!'

इसके बाद अफरीदी ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह आर्मी ड्रेस में चाय का कप पकड़े हुए हैं, और लिखा: 'छोड़ो जीत-हार को, आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर।'

यह कमेंट 2019 में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की घटना की ओर इशारा करती है, जब उन्हें पाकिस्तान में बंदी बनाया गया था और एक वीडियो में उन्हें चाय पीते हुए दिखाया गया था।

कौन है असली स्टार?
नेट वर्थ के मामले में शाहिद अफरीदी आगे हैं, लेकिन शिखर धवन की ब्रांड वैल्यू, सोशल मीडिया इम्पैक्ट और संयमित व्यक्तित्व उन्हें एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। धवन ने हालिया विवाद में जिस तरह से भारतीय सेना का सपोर्ट किया और अफरीदी के कमेंट का करारा जवाब दिया, वह उनके राष्ट्रप्रेम और गरिमा को दर्शाता है। इसलिए, दौलत की तुलना में, धवन का संतुलित दृष्टिकोण और प्रोफेशनलिज़्म उन्हें एक सच्चा 'गब्बर' बनाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+