Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले को लेकर उगला जहर, दिया भारतीयों का खून खौलने वाला बयान

Pahalgam Attack: पाकिस्तान में आतंकियों का समर्थन करने में जिन प्लेयर्स ने आगे आकर कई बार बयानबाजी की है, उनमें शाहिद अफरीदी का नाम पहले नम्बर पर आता है। कट्टरपंथी सोच वाले इस खिलाड़ी ने दानिश कनेरिया को कई बार खेलने के दिनों में धर्म परिवर्तन के लिए भी कहा था।

जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में भारत ने पाकिस्तान का हाथ माना है और किड कार्रवाई करने की दिशा में कदम भी उठाए हैं। सिंधु जल संधि रद्द करके भारत ने पाक की हवा निकालने का काम किया है। इस बीच शाहिद अफरीदी ने फिर से जहर उगला है।

shahid afridi

अफरीदी ने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले के लिए सीधा पाकिस्तान को दोष दे दिया। उनको सबूतों के साथ आना चाहिए। कश्मीर में अगर कोई पटाखा भी फूट जाता है, तो इसका दोष पाकिस्तान के सिर पर मढ़ दिया जाता है। दुनिया में कोई भी धर्म इस तरह की चीजों का सपोर्ट करने की इजाजत नहीं देता है। मासूम लोगों की जान के लिए हम सभी चिंतित हैं।

अफरीदी ने शुरुआत में सबूतों की बात कहने के बाद मामला संभालने का प्रयास करते हुए कहा कि मासूमों की जान चली जाना अफ़सोस की बात है। हमें भी अफ़सोस है और इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। मैं समझता हूँ कि पड़ोसी मुल्क से रिश्ते बेहतर होने चाहिए।

शाहिद अफरीदी ने समय-समय पर भारत के खिलाफ जगह उगला है। ऐसा नहीं है कि वह पहली बार बोल रहे हों। इससे पहले भी वह कश्मीर मुद्दे पर बकवास करते रहे हैं। कई बार ऐसा भी लगता है कि वह चुनावी मैदान पर उतरने वाले हैं।

इस बीच भारत सरकार ने सिंधु जल संधि रद्द करने के अलावा भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द किये हैं और अटारी बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। पाकिस्तान के लोगों को भारत से बाहर भेजा जा रहा है। सीमा पर भी तैयारी हो रही है। भारत का कड़ा रुख देखने को मिल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+