शोएब मलिक और सना जावेद की शादी पर ये क्या बोल गए शाहिद अफरीदी, वीडियो देख फैंस भी हैरान

Shoaib Malik Sana Javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर ली है। शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी रचाई है। इससे पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उन्होंने साल 2010 में दूसरी शादी की थी। जबकि आयशा सिद्दीकी से शोएब मलिक की पहली शादी हुई थी। शोएब मलिक शादी के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।

अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी: शोएब मालिक की तीसरी शादी के ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर शोएब मलिक और सना जावेद को लेकर लगातार पोस्ट की जा रही है। शोएब मलिक के साथ लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलने वाले शाहिद अफरीदी ने अब उनकी तीसरी निकाह पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शाहिद अफरीदी ने शोएब मलिक की शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन फैंस भी हंस पड़े।

Shoaib Malik 1

अफरीदी ने लिए मजे: एक कार्यक्रम के दौरान शाहिद अफरीदी से जब शोएब मलिक की तीसरी शादी के बारे में पूछा गया तो शाहिद अफरीदी ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया। शाहिद अफरीदी से जब यह पूछा गया कि आप शोएब मलिक की तीसरी शादी पर क्या कहेंगे तो अफरीदी ने कहा शोएब मलिक को बहुत-बहुत मुबारकबाद इंशाअल्लाह वह इसी लाइफ पार्टनर के साथ सारी जिंदगी खुश रहे।

वायरल हो रहा वीडियो: शाहिद अफरीदी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। शोएब मलिक ने सना जावेद से पहले साल 2010 में सानिया मिर्जा से निकाह की थी। सानिया मिर्जा उनकी दूसरी पत्नी थीं। सानिया को शोएब के साथ का अन्य महिलाओं के साथ लव अफेयर की खबरें पता चल गई थी।

जिसके बाद उन्होंने शोएब मलिक और उनके घर वालों को इसकी खबर भी दी। लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ, जिसके बाद सानिया मिर्जा ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+