Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहिद अफरीदी या शिखर धवन, पैसों के मामले में किसका पलड़ा भारी, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

Shahid Afridi vs Shikhar Dhawan Networth: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रद्द हो गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में तनाव भी है। भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट करते हुए मुकाबला नहीं खेलने की बात कही।

धवन ने मुकाबले से एक दिन पहले खुद को मुकाबले से अलग कर लिया। उनके अलावा कुछ अन्य प्लेयर्स भी थे, जिन्होंने खुद को अलग करते हुए खेलने से मना कर दिया। इसके बाद शाहिद अफरीदी की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली, उन्होंने शिखर धवन पर निशाना साधा।

shahid afridi

अफरीदी ने शिखर धवन को सड़े हुए अंडे से कम्पेयर कर दिया। अफरीदी लम्बे समय तक पाकिस्तान से खेले हैं। भारत के लिए धवन भी काफी खेले हैं। ऐसे में दोनों में कमाई के अनुसार किस खिलाड़ी का पलड़ा भारी है, यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

शाहिद अफरीदी की इनकम

अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद भी लम्बे समय तक खेलते रहे हैं। वह लीग क्रिकेट में सक्रिय रहे और वेटरन क्रिकेटरों की सीरीज में भी खेलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अफरीदी की कुल नेटवर्थ 47 मिलियन यूएस डॉलर है। भारतीय करेंसी में इसे बदला जाए, तो 240 करोड़ रुपये होते हैं और पाकिस्तानी करेंसी में उनकी नेटवर्थ 390 करोड़ के करीब चली जाती है।

शिखर धवन की नेटवर्थ

भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले धवन ने भी अपने करियर में काफी पैसा कमाया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी लम्बे समय तक खेले हैं। इसके अलावा विज्ञापनों में भी शिखर धवन आगे रहे हैं। धवन की कुल नेटवर्थ 120 से लेकर 135 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। यूएस डॉलर में यह अमाउंट 15 से लेकर 17 मिलियन के करीब है।

धवन से अफरीदी के आगे जाने का कारण

धवन और अफरीदी में कमाई के मामले में अफरीदी आगे दिखाई देते हैं लेकिन इसके पीछे कारण भी है। वह लम्बे समय से खेलते रहे हैं। विदेशी लीगों में भी अफरीदी खेले हैं। कई बार इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद वह वापस खेलने के लिए आ गए थे। अफरीदी का करियर 20 साल से ज्यादा का रहा है। धवन के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+