शाहिद अफरीदी की थप्पड़, लात और घूसों से हुई जमकर कुटाई, वीडियो तेजी से वायरल, लोगों ने लिए मज़े
Shahid Afridi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी आर्मी के लिए शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाला है। पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाजी और भारत को नीचा दिखाने का काम करने वाले शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया गया है।
अफरीदी ने शिखर धवन को हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा था कि आओ चाय पिलाता हूँ। दरअसल 2019 के बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन पाक सीमा में चले गए थे। उसके बाद पाकिस्तानियों का कहना था कि उन्होंने विंग कमांडर को चाय पिलाई। इसी को लेकर अफरीदी ने मजाक बनाया था और शिखर धवन को निशाना बनाया था।

मामले को देखते हुए धवन के फैन्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। धवन के फैन्स ने अफरीदी को करारा जवाब दिया। इसमें एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जहाँ अफरीदी की जमकर कुटाई हो रही है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग अफरीदी के थप्पड़, लात और घूसों से पिटाई कर रहे हैं।
दरअसल यह पुराना वीडियो है लेकिन पिटाई असली है, जी हाँ एकदम असली पिटाई का वीडियो है। साल 2012 की घटना है। शाहिद अफरीदी की अकड़ तब भी ऐसी ही थी लेकिन एयरपोर्ट पर एक फैन ने दिखा दिया कि 'आ देखें जरा, किसमें कितना है दम'।
अफरीदी ने कराची हवाई अड्डे पर उस समय एक फैन को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मामले में तूल पकड़ लिया। वहां लोगों का जमावड़ा लग गया और अफरीदी के लिए बच पाना मुश्किल हो गया। लोगों ने जमकर हाथ सकते हुए अफरीदी की पिटाई कर सेलिब्रिटी वाला पूरा नशा उतार दिया।
बाद में अफरीदी ने कहा कि उस फैन ने उनकी बेटी को धक्का दिया, इस वजह से मैंने थप्पड़ मारा था। उस समय सोशल मीडिया उतना ज्यादा नहीं चलता था, इस वजह से अफरीदी का मामला टीवी और अखबारों तक सीमित रह गया लेकिन इसका वीडियो धवन के फैन्स निकालकर ले आए और अफरीदी की बोलती बंद कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications