Asia Cup 2022 से बाहर होने के बाद भावुक हुए शाहीन शाह अफरीदी, फैंस से की यह गुजारिश

एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 27 अगस्त से यूएई में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

नई दिल्ली, 20 अगस्त: एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 27 अगस्त से यूएई में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे मैच में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट शुरू से पहले पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण इस इवेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी नई रिपोर्ट आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने शाहीन को 4-6 सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वह एशिया कप के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं।

शाहीन का भावुक पोस्ट

शाहीन का भावुक पोस्ट

अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज से शाहीन इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप होगा। एशिया कप से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, हमारे प्लेइंग 11 का हर खिलाड़ी मैच विनर है। आगामी एशिया कप के लिए टीम को शुभकामनाएं। फैंस मेरे जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना करें। मैं जल्द ही वापस आऊंगा, इंशाअल्लाह।

श्रीलंका दौरे पर लगी थी चोट

श्रीलंका दौरे पर लगी थी चोट

गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान शाहीन के दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी। पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, "मैंने शाहीन के साथ बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान हैं, लेकिन वह बहादुर खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने देश और टीम की सेवा करने के लिए दृढ़ता से वापस आने की कसम खाई है। हालांकि उन्होंने रॉटरडैम में अपने पुनर्वास के दौरान प्रगति की है, अब यह स्पष्ट है कि उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और अक्टूबर में उनकी क्रिकेट में वापसी की संभावना है।

सोमवार को रवाना होगी टीम

सोमवार को रवाना होगी टीम

उन्होंने कहा, "पीसीबी का खेल और व्यायाम चिकित्सा विभाग आने वाले हफ्तों में खिलाड़ी के साथ मिलकर काम करेगा ताकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।" शाहीन अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए टीम के साथ रहेंगे। एसीसी टी20 एशिया कप के लिए उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। पाकिस्तानी टीम सोमवार को दुबई पहुंचेगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपना पहला मैच 28 अगस्त को भारत के खिलाफ खेलेगी। इस रोमांचक मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

एशिया कप 2022 का शेड्यूल

एशिया कप 2022 का शेड्यूल

एशिया कप 2022 में इस बार 13 मुकाबले खेले जाएंगे। इस साल यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस इवेंट के लिए अब तक भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने अभी अपना स्क्वॉड घोषित नहीं किया है।

  • श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: ग्रुप बी मैच- 27 अगस्त
  • भारत बनाम पाकिस्तान: ग्रुप ए मैच- 28 अगस्त
  • बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: ग्रुप बी मैच- 30 अगस्त
  • भारत बनाम क्वालीफायर: ग्रुप ए मैच- 31 अगस्त
  • श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: ग्रुप बी मैच- 1 सितंबर
  • पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर: ग्रुप ए मैच- 2 सितंबर
  • बी1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 3 सितंबर
  • ए1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 4 सितंबर
  • ए1 बनाम बी1: सुपर 4 मैच- 6 सितंबर
  • ए2 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 7 सितंबर
  • ए1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 8 सितंबर
  • बी1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 9 सितंबर
  • फाइनल (पहला सुपर 4 बनाम दूसरा सुपर 4)- 11 सितंबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+