शाहीन अफरीदी का छलका दर्द, कहा- अगर मैं चोटिल ना हुआ होता तो पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिता देता

Shaheen Afridi on Pakistan's 2022 T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में मेलबर्न के ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी।

Shaheen Afridi

Shaheen Afridi knee injury during the 2022 T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। मेलबर्न में हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाड़ी अब तक इंग्लैंड से मिली इस हार के भुला नहीं पाए हैं।

शाहीन अफरीदी का छलका दर्द: पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच को याद करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर वो 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल नहीं हुए होते तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीत सकता था। पाकिस्तान की हार के लिए उनकी फिटनेस भी बड़ा कारण रहा।

अगर मैं चोटिल ना हुआ होता तो: शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि अगर मैं चोटिल ना हुआ होता तो शायद परिणाम कुछ और होता। बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान चोट लग गई थी। चोट के कारण वह अपना स्पेल भी पूरा नहीं कर सके थे और सिर्फ 2.1 ओवर ही डाल पाए थे।

देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने की है ख्वाहिश: ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा कि एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए वर्ल्ड कप का खिताब जीते। साल 2022 के वर्ल्ड कप में अगर मैं अहम समय पर चोटिल ना हुआ होता तो शायद हम वर्ल्ड कप जीत सकते थे। अगर मैं फिट होता और गेंदबाजी करता तो हम मैच में वापसी कर सकते थे।

लो स्कोरिंग रहा गेम: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह मुकाबला लो स्कोरिंग रहा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। जिसे इंग्लैंड की टीम ने एक ओवर रहते हुए यानी कि 19 ओवर में हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 49 गेंदों पर 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+