पीएसएल में शाहीन अफरीदी की खौफनाक गेंदबाजी, पहली गेंद पर बल्लेबाज का तोड़ा बैट तो दूसरी पर उखाड़ दिए स्टंप्स

शाहीन अफरीदी ने लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलते हुए पेशावर जाल्मी के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। अफरीदी ने मोहम्मद हैरिस का बैट तोड़ दिया और फिर अगली ही गेंद पर उन्हें आउट कर दिया।

Shaheen Afridi break bat

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पीएसएल के 8वें सीजन में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों की लिए मुसीबत बने हुए हैं। रविवार को उन्होंने लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए पेशावर जाल्मी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। अपने स्पेल के दौरान शाहीन अफरीदी ने दो डिवीलरी ऐसी डाली जिसने न सिर्फ बल्लेबाज को बल्कि स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। अपनी रफ्तार से पहचाने जाने वाले शाहीन अफरीदी ने एक गेंद से तो बल्लेबाज का बैट तोड़ दिया तो वहीं उसकी अगली गेंद पर उन्होंने उसी बल्लेबाज के स्टंप्स उखाड़ दिए।

देखिए अफरीदी की खौफनाक गेंदबाजी

पीएसएल में शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी लगातार मजबूत हो रही है। कल के मैच में पेशावर जाल्मी की टीम 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, लेकिन पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद हैरिस का बैट टूट गया। पहला ओवर शाहीन अफरीदी लेकर आए थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद हैरिस ने कवर ड्राइव खेलना चाहा, लेकिन गेंद का बैट से संपर्क होती है बैट दो हिस्सों में बंट गया। हैरिस के लिए नया बैट आया और अब वो अगली गेंद के लिए तैयार हो गए, लेकिन अफरीदी के ओवर की दूसरी गेंद ने उनके स्टंप्स उखाड़ दिए। अफरीदी ने हैरिस को शून्य पर ही आउट कर दिया।

बाबर भी अफरीदी का ही शिकार हुए

शाहीन अफरीदी की खतरनाक गेंदबाजी यहीं नहीं रूकी। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का भी विकेट ले लिया। बाबर आजम 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। शाहीन अफरीदी ने बाबर को भी क्लीन बोल्ड किया था। आउट होने से पहले बाबर ने अफरीदी की गेंद पर स्ट्रेट शॉट खेलते हुए चौका लगाया था, लेकिन अगली ही गेंद पर अफरीदी ने बाबर के स्टंप्स बिखेर दिया। शाहीन अफरीदी ने हैरिस और बाबर को आउट करने के बाद जिमी नीशम, वहाब रियाज और शाद मसूद का भी विकेट लिया था। अफरीदी की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत लाहौर कलंदर्स ने पेशावर की टीम को 201 रनों पर समेट दिया और मैच को 40 रन से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+