शाहबाज अहमद बने भारत के 247वें ODI खिलाड़ी, ये हैं वे रिकॉर्ड जिन्होंने दिलाई टीम में जगह

शाहबाज अहमद के रिकॉर्ड: भारत के ऑलराउंडर Shahbaz Ahmed का डेब्यू हुआ है। वे वन डे इंटरनेशनल मैचों में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले 247वें क्रिकेटर बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में नियमित तौर पर दिखाई देने वाले शाहबाज अहमद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में खेल रहे हैं। रांची में हो रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। शाहबाज अहमद के साथ वाशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है जबकि रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड को बाहर किया गया है।

शाहबाज को पहली बार भारत के खेलने का मौका अगस्त में मिला था जब जिम्बॉब्वे दौरे पर उनको वाशिंगटन सुंदर की जगह पर लिया गया था पर वे प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकामयाब रहे थे।

शाहबाज अहमद का रिकॉर्ड कैसा है-

शाहबाज अहमद का रिकॉर्ड कैसा है-

27 साल के शाहबाज एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से ही स्पिन गेंदबाजी करते हैं जिनको 19 फर्स्ट क्लास और 27 लिस्ट ए मैच खेलने का एक्सपीरियंस है। उन्होंने 27 लिस्ट ए मैचों की 21 पारियों में 47.28 के साथ 662 रन बनाए हैं और इस दौरान 24 विकेट भी चटकाए हैं।

फर्स्ट क्लास मैच में शाहबाज का प्रदर्शन सबसे शानदार है जहां पर उन्होंने 19 मैचों में 1103 रन बनाने के अलावा 62 विकेट लिए हैं। बैटिंग में औसत 42.42 का है जबकि बॉलिंग में केवल 19.29 का है।

शाहबाज अहमद का आईपीएल और टी20 करियर-

शाहबाज अहमद का आईपीएल और टी20 करियर-

अगर आप उनके ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड की ओर नजर डालेंगे तो वह बहुत अच्छा नहीं है लेकिन उन्होंने इसी साल हुए आईपीएल में बहुत प्रभावित किया था जहां उन्होंने सभी 16 मैच खेले और 219 रन बनाने के अलावा 4 विकेट भी चटकाए। वह ओवरऑल आईपीएल में 19 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें तीन सीजन उन्होंने देखे हैं और 279 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी लिए हैं।

शाहबाज ने कुल मिलाकर 56 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 118.79 के स्ट्राइक रेट के साथ 512 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 27 के औसत के साथ 39 विकेट लिए हैं।

शाहबाज अहमद को मिली डेब्यू कैप, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन-

घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन-

डोमेस्टिक क्रिकेट में शाहबाज अहमद बंगाल के लिए खेलते हैं और वह 2022 के सीजन में अपनी टीम के लीडिंग रन स्कोरर थे और संयुक्त रूप से विकेट सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने बंगाल को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए 482 रन बनाए थे जिसमें उनका औसत 60.25 रहा था जबकि 20 विकेट भी इस गेंदबाज के खाते में गए थे।

कुल कुल मिलाकर यह खिलाड़ी एक बेहतरीन ऑलराउंडर पैकेज नजर आता है। टीम इंडिया में एंट्री से ठीक पहले शाहबाज अहमद को हमने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली इंडिया ए टीम में भी देखा। वहां शाहबाज को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में बिना किसी विकेट के 31 रन खर्च कर दिए थे। तो वही दिलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 86 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+