शेफाली वर्मा की शादी पक्की? सरकारी नौकरी और करोड़ों की जमीन वाला दूल्हा, सरेआम किया प्रपोज

Shafali Verma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली एक बार फिर चर्चा में आ गईं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक दिलचस्प और मज़ेदार वाकया रहा।

दरअसल, वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की कुछ सदस्य हाल ही में द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। इसी दौरान शो में मौजूद एक फैन ने सरेआम शेफाली वर्मा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जिससे पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

shafali verma

हरियाणा से आए इस युवक ने खुद को सरकारी नौकरी वाला बताते हुए कहा कि हरियाणा में शादी के लिए यह सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है। उसने यह भी जोड़ा कि वह और शेफाली दोनों एक ही राज्य से हैं, जो उनके मुताबिक एक "प्लस पॉइंट" है।

शेफाली ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में सवाल दागा और सीधे ज़मीन के बारे में पूछ लिया। इस पर युवक ने जवाब दिया कि उसकी ज़मीन हाईवे के पास है। जब शेफाली ने कीमत पूछी तो युवक ने कहा कि ज़मीन की कीमत करोड़ों में है। यह सुनकर शेफाली ने हंसते हुए कहा कि "ख़ुशी नहीं हुई, कुछ और बताओ।"

मामला यहीं नहीं रुका। युवक की मां भी बातचीत में आगे आ गईं, जिस पर शेफाली ने चुटकी लेते हुए कहा, "सब लोग शुभ विवाह यहीं करने आ गए क्या?" दरअसल वह युवक अपने माता-पिता के साथ शो में पहुंचा था, जिससे पूरा सीन और भी मज़ेदार हो गया।


हालांकि, इस पूरे वाकये का शादी से कोई लेना-देना नहीं था। यह सब सिर्फ मस्ती-मज़ाक और हल्के-फुल्के मनोरंजन तक ही सीमित रहा। शो में मौजूद दर्शकों ने इस पल का खूब आनंद लिया और शेफाली वर्मा का बेबाक और चुलबुला अंदाज़ एक बार फिर फैंस का दिल जीत ले गया। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी वहां मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+