Shafali Verma Caste: किस धर्म और जाति से ताल्लुक रखती हैं शेफाली वर्मा? धमाकेदार प्रदर्शन से बनाया रिकॉर्ड
Shafali Verma Caste: भारतीय महिला क्रिकेट की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के चौथे मैच में शेफाली ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शेफाली ने केवल 46 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली।
शेफाली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Shafali Verma Record)
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो अब तक पुरुष क्रिकेट में भी कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है। शेफाली वर्मा अब महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा अर्धशतक (14) लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की दिग्गज क्रिकेटर स्टेफनी टेलर (13 अर्धशतक) का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

किस जाति से हैं शेफाली (Shafali Verma Caste)
शेफाली वर्मा का जन्म हरियाणा के रोहतक में एक साधारण परिवार में हुआ था। शेफाली के पिता संजीव वर्मा की एक छोटी ज्वैलरी की दुकान है। हरियाणा से होने की वजह से शेफाली को फैंस जाट समझते हैं। लेकिन असल में वह जाट समुदाय से नहीं हैं, बल्कि एक स्वर्णकार (सुनार) परिवार से हैं। उनके परदादा राजस्थान के अलवर जिले के जालावास गांव से थे, लेकिन बाद में उनके परिवार के लोग हरियाणा में बस गए। शेफाली हिंदू धर्म को मानती हैं।
महज 21 साल में ही कर रही हैं कमाल
शेफाली अभी केवल 21 साल की हैं। रविवार को खेले गए चौथे टी20 मैच में शेफाली की पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 30 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। शेफाली की इस पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह इस सीरीज में शेफाली का लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने दूसरे मैच में 34 गेंदों पर 69 रन बनाए थे। जबकि तीसरे मैच में 42 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली थी।
WPL में शेफाली वर्मा का दबदबा
भारतीय महिला क्रिकेट की 'सिक्सर क्वीन' शेफाली वर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोहा मनवाया है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाली शेफाली फिलहाल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज हैं। शेफाली वर्मा ने अब तक खेले गए 27 मैचों में कुल 49 छक्के जड़े हैं। आगामी सीजन में केवल एक छक्का लगाते ही वह WPL में 50 छक्के पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगी।












Click it and Unblock the Notifications