शोएब अख्तर के बाद शबनम इस्माल, महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंद का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितनी थी स्पीड
Shabnim Ismail: दक्षिण अफ्रीका से आने वाली महिला तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने अपनी तेज गेंदबाजी का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया। इस्माल ने महिला प्रीमियर लीग में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। शबनम ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद डाली है।
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते समय इस्माइल ने 132.1 किमी/घंटा (82.08 मील प्रति घंटे) की गति से गेंद फेंककर रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहली बार किसी महिला गेंदबाज ने 130 से ऊपर की गति से गेंद डाली है।

इस्माइल संन्यास के बाद भी उसी गति से गेंदबाजी कर रही हैं। इससे पहले उनको साल 2016 में 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। एक बार वह 127 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी गेंदबाजी कर चुकी हैं।
जब मैच के बाद उनको रिकॉर्ड के बारे में सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि मैं गेंदबाजी करते समय बड़ी स्क्रीन की तरफ नहीं देखती हूं। उनका कहना था कि वह स्क्रीन पर चल रही चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और गेंदबाजी के ऊपर ही फोकस होता है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन लॉरेन का नाम 132 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालने का रिकॉर्ड था लेकिन शबनम आगे निकल गई हैं। भारत के लिए झूलन गोस्वामी के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। झूलन गोस्वामी की सबसे तेज गेंद 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी।
पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने का कीर्तिमान शोएब अख्तर के नाम है। शोएब अख्तर ने वनडे में 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। यह 100 मील प्रति घंटे से भी ज्याद तेज थी। साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में शोएब अख्तर ने यह गति हासिल की थी। इसी वर्ल्ड कप में ब्रेट ली ने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।












Click it and Unblock the Notifications