हरभजन सिंह ने श्रीसंत को क्यों मारा था थप्पड़? 17 साल बाद वायरल हुआ विवाद का असली वीडियो, मचा बवाल
Harbhajan Singh And Sreesanth Video Viral: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ किस्से ऐसे हैं जो सालों बाद भी लोगों की यादों में जिंदा रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है आईपीएल 2008 का मशहूर 'स्लैपगेट विवाद', जिसमें हरभजन सिंह और श्रीसंत आमने-सामने आ गए थे। उस समय यह घटना सुर्खियों में छाई थी, लेकिन उसका वीडियो कभी सामने नहीं आया। अब 17 साल बाद पहली बार यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और एक बार फिर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
कैसे शुरू हुआ था विवाद? (Harbhajan Singh And Sreesanth Video Viral)
यह घटना IPL 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मैच के बाद हुई थी। कहा जाता है कि मैच खत्म होने के बाद श्रीसंत ने कुछ ऐसा कहा जिससे हरभजन सिंह भड़क गए और गुस्से में आकर उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया। उस वक्त दोनों ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी थे, इसलिए यह मामला बेहद बड़ा हो गया। हरभजन को पांच वनडे मैचों के लिए बैन कर दिया गया था और यह विवाद क्रिकेट इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

अब क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट पर IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने इस घटना का जिक्र किया और उसी दौरान यह क्लिप सामने आई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरभजन सिंह गुस्से में श्रीसंत की ओर बढ़ते हैं और फिर उन्हें थप्पड़ मारते हैं। श्रीसंत पहले तो हैरान रह जाते हैं और फिर रोते हुए दिखाई देते हैं।
क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा ड्रामा?
इस विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कई बार इस मामले पर बात की है। हरभजन ने माना कि यह उनकी बड़ी गलती थी, जबकि श्रीसंत ने भी इसे अब मजाक में लेना शुरू कर दिया है। कई टीवी शो में दोनों को साथ देखा गया है, जहां वे हंसते हुए इस घटना को याद करते हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो सामने नहीं आना चाहिए था, क्योंकि मामला अब पुराना हो चुका है। वहीं, कई फैंस इसे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा ड्रामा बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications