इतने मौके देकर सेलेक्टरों को क्या मिला, 'ये बॉलर अब भारत की टी20 वर्ल्ड कप XI में फिट ही नहीं होता'
नई दिल्ली, 3 सितंबर: भारत के पास एक तेज गेंदबाज है जिसका नाम है आवेश खान। वह बहुत ज्यादा मौके पाते हैं। शायद इतने मौके मिलने पर किसी और खिलाड़ी के भाग्य का फैसला हो जाता कि उसको अभी आगे खेलना है या फिर टीम से ड्रॉप होना है लेकिन आवेश खान का मामला खिंचता ही जा रहा है। यहां तक कि अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी एशिया कप से बाहर कर दिया गया था। वह बात अलग है कि रवींद्र जडेजा के स्थान पर यह खिलाड़ी फिर से लिया गया है।

हांगकांग के खिलाफ 53 रन दिए
लेकिन आवेश खान लगातार विश्व कप को ध्यान में रखकर खिलाए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि जैसे भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पहले ही आवेश खान को फिट करने की ठान रखी है। इसके बावजूद गेंदबाज ने कई मौके पर दिखाया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए अभी भी कच्चा है। बेहतरीन प्रतिभा से लैस गेंदबाज किसी मुकाबले में बेहतर किसी में बहुत ही खराब दिखाई देता है। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 53 रन दिए जो किसी भी स्तर पर ठीक नहीं थे।

सवाल भारत के पूर्व बल्लेबाज ने उठाया
वे अगले ही मैच में 4 विकेट ले सकते हैं लेकिन यह निरंतरता की कमी आवेश खान को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह लेने से रोकती है। इसके बावजूद अगर आवेश खान खेल रहे हैं तो कुछ सवाल उठने लाजमी है। ऐसा ही एक सवाल भारत के पूर्व बल्लेबाज ने उठाया है। रोहन गावस्कर का कहना है कि यह तेज गेंदबाज आने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं बैठता है। दरअसल हांगकांग के खिलाफ मुकाबले से पहले आवेश खान पाकिस्तान के खिलाफ उसी जगह पर खेले गए मैच में 2 ओवर में 19 रन दिए थे।

आवेश खान आपकी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते
आवेश खान के बारे में बात करते हुए स्पोर्ट्स18 के खेल समाचार शो स्पोर्ट्स ऑवर द टॉप पर बात करते हुए रोहन ने कहा कि, मुझे लगता है टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आवेश खान को अपनी परफॉर्मेंस वाकई में काफी ऊंची करनी होगी। इसके बारे में कोई शक नहीं है। मुझे इस बात को लेकर कोई चिंता नहीं है उन्होंने अभी तक क्या किया है क्योंकि चयनकर्ताओं के और बहुत से लोगों के दिमाग में यह बात अभी स्पष्ट है कि आवेश खान आपकी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते हैं।

बुमराह और भुवनेश्वर कुमार भारतीय पेस अटैक को लीड करेंगे
गावस्कर को लगता है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार भारतीय पेस अटैक को लीड करेंगे। हालांकि फर्क इस बात का पड़ेगा कि वह समय पर फिट होते हैं या फिर नहीं। रोहन कहते हैं जसप्रीत बुमराह आपकी टीम में नहीं हैं, लेकिन वह फिट नहीं है। फिर आपके पास भुवनेश्वर कुमार है और वे प्लेइंग इलेवन में निश्चित तौर पर जगह बनाएंगे, बशर्ते वे भी फिट रहें।

सेलेक्टर, टीम मैनेजमेंट का माइंड कुछ और चाहता है
गावस्कर का मानना है आवेश खान से बेहतर तो दीपक चाहर और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। वे आगे कहते हैं जब आपके पास हर्षल पटेल, दीपक चाहर है तो मुझे लगता है इस समय चयनकर्ताओं के और टीम मैनेजमेंट के दिमाग में भी आवेश खान प्लेइंग इलेवन में पहली बार जगह बनाते नहीं दिखते।












Click it and Unblock the Notifications