Australian महिला खिलाड़ियों से बदसलूकी के बाद BCCI अलर्ट, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Australian Players Security Tightened: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। खिलाड़ियों के साथ हुई उत्पीड़न की घटना के बाद नवी मुंबई में बाकी बचे मैचों के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि ऐसी घिनौनी घटना दोबारा न हो।

इंदौर में क्या हुआ था? (Australian Players Security Tightened)

इंदौर में गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो खिलाड़ी अपने होटल रेडिसन ब्लू से एक कैफे की ओर जा रही थीं। तभी खाजराना रोड इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उनका पीछा किया और उन्हें परेशान किया। खिलाड़ियों ने तुरंत अपने टीम सुरक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

Australian 1

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

मध्य प्रदेश पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना पर सुनील गावस्कर सहित क्रिकेट के कई दिग्गजों ने अपनी नराजागी जाहिर की थी।

नवी मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस घटना के मद्देनजर नवी मुंबई में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को अभ्यास शुरू होने के पहले दिन से ही सभी होटलों में गार्ड तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि होटल से स्टेडियम और वापस आते समय टीम को एस्कॉर्ट (सुरक्षा घेरा) प्रदान किया जाता है। मैदान पर भी लगभग 600 कर्मी तैनात हैं, जिनमें 75 अधिकारी और बाकी पुलिस कांस्टेबल हैं।

खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे पहले

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई भी खिलाड़ी बाहर जाना चाहता है, तो उन्हें सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित करना आवश्यक है। ताकि उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि कभी-कभी खिलाड़ी पुलिस को सूचित किए बिना बाहर चले जाते हैं, जिससे समस्या होती है। यदि वे पहले से सूचित करते हैं तो हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

बीसीसीआई ने की निंदा

इस घटना पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी गहरा खेद व्यक्त किया। उन्होंने इसे एक अत्यंत खेदजनक और अलग-थलग घटना बताया और ऐसी हरकतों के प्रति "जीरो टॉलरेंस" नीति दोहराई। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस की तुरंत कार्रवाई की सराहना की और आश्वासन दिया कि मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी और उन्हें और भी मजबूत किया जाएगा ताकि ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+