ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 34 गेंदों में टी20 शतक जड़ा, ऋषभ पन्त के साथ खास लिस्ट में हुआ शामिल
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले खिलाड़ियों में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है। उनका रिकॉर्ड कायम है।

Sean Abott: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सीन एबॉट ने टी20 ब्लास्ट में एक बड़ा धमाका किया है। उन्होंने इस प्रारूप का चौथा सबसे तज शतक जड़ते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। मजे की बात यह भी है कि एबॉट ने अपने ही देश के एक तेज गेंदबाज की जमकर धुनाई कर डाली।
एबॉट ने सरे के लिए खेलते हुए केंट के खिलाफ 34 गेंदों में शतक जमा दिया। उनके नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया और उन्होंने एंड्रू सायमंड्स की बराबरी भी कर ली। सायमंड्स के नाम भी 34 गेंदों में शतक है। ऑस्ट्रेलिया के ये दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने सबसे तेज टी20 सैकड़ा जड़ा है।
केन रिचर्डसन की कर दी धुनाई
केन रिचर्डसन केंट की तरफ से खेल रहे थे और एबॉट ने अपने ही देश के इस गेंदबाज की जमकर धुनाई कर डाली। रिचर्डसन के एक ही ओवर में उन्होंने 30 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 धमाकेदार छक्के आये। इस ओवर में एबॉट का तूफानी रूप देखने को मिला।
क्रिस गेल हैं नम्बर 1
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम आता है। गेल के नाम 30 गेंदों में शतक जड़ने का कीर्तिमान है, यह अब भी बरकरार है। गेल ने आईपीएल में साल 2013 में खेलते हुए आरसीबी के लिए बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड बनाया था। उनके सामने पुणे वॉरियर्स टीम थी।
लिस्ट में ऋषभ पन्त का नाम शामिल
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त का नाम भी इस अनोखी लिस्ट में शामिल है। पन्त ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए यह रिकॉर्ड स्थापित किया था। ऋषभ पन्त ने 32 गेंदों में तूफानी सैकड़ा जड़ा था। वह दिल्ली की तरफ से खेल रहे थे और उनके सामने हिमाचल प्रदेश की टीम थी।
दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज तीसरे नम्बर पर
इस लिस्ट में तीसरा सबसे टी20 शतक बनाने वाला बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका से आता है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले विहान लुबे ने 33 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेल डाली। लुबे ने 2018 के टी20 कप अफ्रीका में यह शतक जड़ा। यह मुकाबला नॉर्थ वेस्ट और लिंपोपो के बीच खेला गया था।












Click it and Unblock the Notifications