Josh Inglis ने कर दी चौके-छक्कों की बारिश, ऑस्ट्रेलिया के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, बने कई रिकॉर्ड

Scotland vs Australia Josh Inglis: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में शानदार शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। जोश इंग्लिश की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 196 का स्कोर खड़ा किया। यह उनका दूसरा टी 20 अंतरराष्ट्रीय शतक है, इस शतक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों का सहारा लिया।

जोश इंग्लिश ने तोड़े कई रिकॉर्ड

इस शतक के साथ ही इंग्लिश ने किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और पूर्व कप्तानों आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल को भी पीछे छोड़ दिया। फिंच ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था, जबकि इंग्लिश और मैक्सवेल दोनों ने पिछले साल भारत के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़े थे।

Scotland vs Australia 1

तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी

टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी की शुरुआत की। ट्रेविस हेड 11 रन के स्कोर पर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद इंग्लिश ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने कैमरून ग्रीन (36 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन और मार्कस स्टोइनिस के साथ 64 रन जोड़े। इंग्लिश की पारी में मैदान के चारों ओर आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने 49 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के लगाकर 103 रन बनाए।

ग्रीन और स्टोइनिस के साथ उनकी साझेदारी स्कॉटलैंड के लिए चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में अहम रही। ब्रैडली करी स्कॉटलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने अपने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। क्रिस्टोफर सोल ने भी अपने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लेकर अपना योगदान दिया।

ऐसा रहा है इंग्लिश का करियर

इंग्लिश ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ़ अपना टी 20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तब से उन्होंने 23 मैच खेले हैं और 31.57 की औसत और 161.72 की स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाए हैं। अपने नाम कोई अर्धशतक न होने के बावजूद उन्होंने पहले ही दो शतक लगा दिए हैं, जिसमें से पहला शतक उन्होंने भारत के खिलाफ़ लगाया था। अपने छोटे से करियर में अब तक इंग्लिश ने पावर-हिटिंग क्षमता दिखाई है। उनका स्ट्राइक रेट और औसत उनकी आक्रामक खेल शैली को दर्शाता है जो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+