Saurabh Netravalkar: मैच के बाद होटल से करते हैं ऑफिस का काम, IPL में मिल सकते हैं करोड़ों रुपये
Saurabh Netravalkar, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम ने सभी को हैरान करते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसके बाद अमेरिका की टीम एक अंक हासिल करते ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो गई। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।
सौरभ नेत्रावलकर ने छोड़ी छाप
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मूल रूप से भारत के रहने वाले सौरभ नेत्रावलकर ने अमेरिका को सुपर 8 में पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम को जीत दिला दी थी।

मैच के बाद होटल से करते हैं ऑफिस का काम
वहीं भारत के खिलाफ भी अमेरिका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ नेत्रावलकर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट झटका था। सौरभ नेत्रावलकर अमेरिका के बड़े खिलाड़ी हैं। लेकिन वह क्रिकेट खेलने के साथ-साथ एक बड़ी कंपनी के लिए काम भी करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सौरभ नेत्रावलकर की बहन निधि ने बताया कि सौरभ नेत्रावलकर मैच के बाद होटल से कंपनी का काम करते हैं।
मुंबई के रहने वाले हैं सौरभ नेत्रावलकर
बता दें कि सौरभ नेत्रावलकर दुनिया की सबसे बड़ी डाटाबेस मैनेजमेंट कंपनी ऑरेकल में काम करते हैं। जिसकी नेटवर्क करीब 32 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि सौरभ नेत्रावलकर मुंबई के रहने वाले हैं लेकिन अमेरिका में शिफ्ट हो चुके हैं। अमेरिका शिफ्ट होने के बावजूद वह भारतीय अंदाज में ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। अमेरिका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार सुपर 8 खेलने को तैयार है। सुपर 8 के मुकाबले में भी सौरभ नेत्रावलकर से टीम को खासी उम्मीदें होंगी। सौरभ नेत्रावलकर के लिए भी यह मौका अमेरिका क्रिकेट के स्तर को बढ़ाने का होगा।
आईपीएल में हो सकती है मोटी कमाई
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर अगले साल आईपीएल के मेगा ऑप्शन में भी हिस्सा ले सकते हैं। सौरभ नेत्रावलकर को खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजियां दिलचस्पी दिखा सकती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की मांग वैसे भी आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रहती है। ऐसे में सौरभ नेत्रावलकर को करोड़ों रुपये में खरीदा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications