IND vs NZ: सरफराज खान ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार वापसी
india vs new zealand live 1st test day 4: पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार अंदाज में अपना अभियान शुरू किया। सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बना लिया है।
सरफराज खान ने चौका लगाकर पूरा किया शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने चौका लगाकर शतक पूरा करने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। दबाव में खेली गई उनकी यह पारी बड़े मंच पर उनके आगमन की घोषणा करती है। उन्होंने यहां अपनी भूख दिखाई और ड्रेसिंग रूम ने उनका सम्मान किया।

13 चौके और तीन छक्के लगाकर पूरा किया शतक
सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। उन्हें अपना पहला टेस्ट शतक बनाने में सात पारियां लगीं। उन्होंने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाए।
गिल की जगह सरफराज को मिली टीम में जगह
उन्हें शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिनकी गर्दन में दर्द है। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।ट
ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं सरफराज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में वे शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की और विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। सरफराज इस महीने की शुरुआत में मुंबई के लिए शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक लगाए हैं।
भारत की चौथे दिन अच्छी शुरुआत
भारत को चौथे दिन अच्छी शुरुआत मिली है। सरफराज खान के शतक के साथ रत का स्कोर 300 के करीब पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 62 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 291 रन है।












Click it and Unblock the Notifications