Sarfaraz Khan ने इंग्लैंड में जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक, टीम से बाहर करने वाले सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब
Sarfaraz Khan Century: भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सरफराज खान ने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब दिया है। 27 वर्षीय सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम में शामिल नहीं किया गया है। सरफराज खान को टीम से बाहर रखने के लिए सेलेक्टर्स की काफी आलोचना भी की गई। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सरफराज खान को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
सरफराज खान को नहीं मिली टीम में जगह (Sarfaraz Khan Century)
इस बीच सरफराज खान ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में शानदार शतक और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 92 रन की पारी खेलकर फॉर्म का परिचय दिया है। सरफराज खान ने अब तक भारत के लिए छह टेस्ट खेले हैं और 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ रहा, जब उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 150 रन बनाए थे।

पहले टेस्ट के लिए टीम में नहीं शामिल सरफराज
हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। सरफराज की यह वापसी उनके लगातार अभ्यास और मेहनत का नतीजा है। हालांकि अफसोस की बात है कि इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाजों की फॉर्म चिंता का कारण बन गई है।
जसप्रीत बुमराह ने किया निराश
जसप्रीत बुमराह इस अभ्यास मैच में विकेट नहीं ले सके और पांच रन प्रति ओवर की दर से रन लुटा बैठे। मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट सात से अधिक रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो विकेट लिए, जबकि नितीश रेड्डी को एक सफलता मिली। इंडिया ए की ओर से साई सुदर्शन ने 38 रन और विकेटकीपर ईशान किशन ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली। स्टंप्स तक इंडिया ए ने 6 विकेट पर 299 रन बना लिए थे, लेकिन वो अभी भी सीनियर टीम से 160 रन पीछे है।
गिल और राहुल ने जड़ा था अर्धशतक
पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाकर भारत को मजबूत शुरुआत दी। यह इंट्रा-स्क्वाड मैच भले ही आम लोगों की नजर से दूर रहा, लेकिन यह इंग्लैंड सीरीज से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म जानने का अहम मौका साबित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications