पिता की तरह क्यों नहीं बनी सारा तेंदुलकर क्रिकेटर? खुद बताया बड़ा कारण, जानकर हो जाएंगे हैरान
Sara Tendulkar News: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया वेबसाइट इंडिया टुडे से बात करते हुए अपने बचपन की यादें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने क्रिकेट को करियर क्यों नहीं चुना। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलिया से जुड़े खास अनुभवों के बारे में भी बात की। जिसके बाद वह फैंस के बीच चर्चाओं में आ गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया से है सारा का खास कनेक्शन (Sara Tendulkar News)
सारा इस समय टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के नए कैंपेन 'Come and Say G'day' का चेहरा बनी हैं। यह उनके करियर का एक बड़ा ब्रांड कोलैबोरेशन है। सारा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि उनके बचपन की यादों से जुड़ी एक खास जगह है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा के क्रिकेट टूर के कारण ऑस्ट्रेलिया मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। पहली बार मैं 1999 में वहां गई थी। उसके बाद हर चार साल में ऑस्ट्रेलिया जाती रही। वहां की कई यादें मेरे दिल के करीब हैं।

आखिर क्रिकेट क्यों नहीं बनीं सारा
सारा ने बताया कि जब भी वे और अर्जुन ऑस्ट्रेलिया जाते तो अपने पिता के साथ समय बिताकर बेहद खुश होते। उन्होंने एक खास याद का जिक्र करते हुए कहा कि मैं कभी नहीं भूल सकती कि हमने सिडनी में न्यू ईयर ईव कैसे मनाई थी। पूरी टीम के साथ बोट पर पार्टी करना एक अलग ही अनुभव था। क्रिकेट से अपने लगाव पर सारा ने साफ कहा कि उन्होंने कभी प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का सपना नहीं देखा। "कभी नहीं। क्रिकेट हमेशा मेरे भाई की ताकत रही है। मैंने गली क्रिकेट खेली है, लेकिन कभी इसे करियर नहीं सोचा।
पिता सचिन को लेकर कही यह बात
सारा ने यह भी याद किया कि जब उन्होंने 2013 में अपने पिता का आखिरी मैच देखा। तब उन्हें क्रिकेट के महत्व का सही अहसास हुआ। सारा ने कहा कि उस वक्त मैं बड़ी हो चुकी थी और समझ पाई कि पापा के लिए यह कितना खास पल था। अपनी पर्सनल लाइफ पर सारा ने कहा कि पिता ने हमेशा उन्हें स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी निभाने की सीख दी। पापा हमेशा कहते थे कि आज़ादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। यह बात मैं हमेशा याद रखती हूं।












Click it and Unblock the Notifications