Arjun Tendulkar की शादी में सारा तेंदुलकर ने किया जमकर डांस! गुलाबी साड़ी पहन लगीं चांद सी सुंदर, वीडियो वायरल

Arjun Tendulkar wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंडोक की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। इस शादी में हाई-प्रोफाइल मेहमानों की भीड़ के बीच सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। अर्जुन की शादी में अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

सचिन और अंजलि हुए भावुक (Arjun Tendulkar wedding)

वीडियो में अंजलि एक ऐसी मां के रूप में नजर आईं जो अपने बेटे के जीवन के सबसे बड़े दिन की खुशी में डूबी हुई हैं। उनके चेहरे की चमक और आंखों में छिपी खुशी ने यह बता दिया कि एक मां के लिए उसके बच्चे की शादी से बढ़कर कुछ नहीं होता। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर की भी एक छोटी सी झलक देखने को मिली। क्रीम रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी में सजे सचिन किसी क्रिकेट लेजेंड के बजाय एक गर्वित और थोड़े नर्वस पिता के रूप में नजर आए।

Sara Tendulkar 1

गुलाबी रंग की साड़ी में छाईं सारा

वहीं सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर अपने दो अलग-अलग लुक्स के कारण चर्चा का केंद्र बनी रहीं। सारा ने भाई की शादी के हर फंक्शन में अपनी ड्रेसिंग सेंस से आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन संतुलन पेश किया। शादी के दौरान हल्के गुलाबी रंग की एक बेहद खूबसूरत साड़ी में सारा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनकी खूबसूरती को लेकर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

डांस वीडियो हो रहा वायरल

इससे उलट प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए सारा ने काफी 'हैवी और रॉयल' लुक चुना था। उन्होंने मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से पर्पल कलर का लहंगा पहना था, जिस पर बारीक मिरर वर्क (शीशे का काम) किया गया था। इस लहंगे के साथ उन्होंने कंट्रास्ट ग्रीन कलर की चुनरी और बालों में मिरर एक्सेसरीज वाली चोटी बनाई थी। उत्सव के दौरान उनका 'गुड़ नाल इश्क मीठा' गाने पर डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+