'खुशकिस्मत है वो, जिसके लिए आपको बनाया है भगवान ने', Sara Tendulkar की तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
Sara Tendulkar Instagram Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उन्होंने मॉडलिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। वह कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
सारा ने शेयर की तस्वीर
27 साल की उम्र में उनकी लोकप्रियता उनके पिता की तरह ही है। सचिन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी फैंस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इंस्टाग्राम के जरिए सारा फैंस के बीच कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। सारा ने हाल ही में चूड़ियाँ, मेकअप और खुद की तस्वीरें शेयर की है। जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

'खुशकिस्मत है वो, जिसके लिए आपको बनाया है भगवान ने'
सारा की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि खुशकिस्मत है वो, जिसके लिए आपको बनाया है भगवान ने...। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने इतनी सारी चूड़िया देखकर उन्हें दुकान खोलने की सलाह दे दी। सारा की कमाई और लोकप्रियता फिल्म जगत के स्टार किड्स को कड़ी टक्कर देने का काम करती रही है। सारा का नाम भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल से जोड़ा जाता रहा है।
मॉडलिंग करियर में कमाया नाम
सारा का मॉडलिंग करियर खूब चर्चा में रहा है। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए हैं और विभिन्न फैशन कैंपेन में भी शामिल हुई हैं। वह पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं, साथ ही न्यू यॉर्क और मिलान फैशन वीक में भी अपने अद्वितीय जलवे से सभी का ध्यान खींच चुकी हैं।
ग्रेजुएशन के बाद सारा ने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज से की। जहां उन्होंने मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रीशन में डिग्री हासिल की। यह उनकी शिक्षा के प्रति गहरी दिलचस्पी को बताता है। हालांकि, उन्होंने मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के बजाय मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा है।












Click it and Unblock the Notifications