IPL फाइनल में हेड-अभिषेक ने तोड़ा काव्या मारन का दिल, सारा तेंदुलकर भी खुद को रोक नहीं पाई

IPL 2024 KKR vs SRH Final: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीतने में नाकाम रही। आईपीएल फाइनल का सबसे छोटा स्कोर बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। हैदराबाद की टीम 26 मई यानी कि रविवार को कोलकाता के खिलाफ 113 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

केकेआर ने जीता मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस खिताबी मुकाबले में 114 रनों के लक्ष्य को बड़े ही आसानी के साथ हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल किया। कोलकाता की तरफ से एक बार फिर वेंकटेश अय्यर ने बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। वेंकटेश अय्यर की बदौलत केकेआर ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया।

Sara Tendulkar 1

टूटा काव्या का दिल

हैदराबाद की हार के बाद टीम की ओनर का काव्या मारन बहुत दुखी नजर आई। काव्या की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्की आंखों से आंसू बहते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपनी आंसू को छिपाते हुए दोनों हाथों से ताली बजाकर टीम को सपोर्ट करती रही। लेकिन उनके इस मुस्कान के पीछे कई दर्द छुपे हुए थे।

सारा ने पूछा सवाल

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस से एक सवाल पूछा। सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इसमें सारा ने फैंस से पूछा कि आखिर आईपीएल का फाइनल मैच एसआरएच और केकेआर में से कौन सी टीम जीतने वाली है?

मुंबई है सारा की फेवरेट टीम

सारा ने जब आईपीएल फाइनल को लेकर यह सवाल किया तो अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। वैसे तो सारा तेंदुलकर की फेवरेट टीम मुंबई इंडियंस है जो कि पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। सारा अक्सर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में नजर आती रही हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर ने हाल ही में मास्टर डिग्री हासिल की है और इस समय वह लंदन में ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+