IPL 2026 से पहले संजू सैमसन की होगी नई टीम में एंट्री! आखिर क्यों टूटा 18 करोड़ पाने वाले कप्तान का दिल?
IPL 2026, Sanju Samson: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन लंबे समय से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा हैं। लेकिन आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स को छोड़ सकते हैं। पिछले सीजन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम में अंदरूनी टेंशन की खबरें सामने आ रही हैं। टीम के कप्तान संजू सैमसन ने अब फ्रेंचाइज़ी से अलग होने की इच्छा जाहिर कर दी है।
राजस्थान को छोड़ना चाहते हैं सैमसन (IPL 2026, Sanju Samson)
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट से अनुरोध किया है कि या तो उन्हें ट्रेड किया जाए या फिर रिलीज़ कर दिया जाए ताकि वे 2026 की मिनी-नीलामी में हिस्सा ले सकें। 30 वर्षीय संजू सैमसन के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे अब राजस्थान के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं। उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने भी खुलकर कहा है कि सैमसन अब इस फ्रेंचाइज़ी में नहीं रहना चाहते।

टीम और कप्तान के बीच हैं कई मतभेद
इस विवाद की जड़ टीम में उनकी भूमिका को लेकर है। सैमसन ओपनिंग करना चाहते हैं और बल्लेबाजी क्रम में खुद फैसला लेने की छूट चाहते हैं। लेकिन टीम में यशस्वी जायसवाल और नवोदित खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारे उभर कर आए हैं, जिससे यह संभव नहीं हो पा रहा। सूत्रों के मुताबिक टीम और कप्तान के बीच कुछ और मतभेद भी हैं, जिनका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
सैमसन को 18 करोड़ में किया था रिटेन
सैमसन का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, इसलिए फैसला पूरी तरह राजस्थान रॉयल्स के हाथ में है। उन्हें बनाए रखना ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ा सकता है, वहीं इतने सालों में तैयार किए गए कप्तान को छोड़ना भी आसान नहीं है। राजस्थान ने हर टीम से संपर्क किया है, यहां तक कि उन फ्रेंचाइज़ियों से भी जिनके पास पहले से विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सार्वजनिक रूप से सैमसन में रुचि दिखाई है, लेकिन सीधे ट्रेड की उनकी नीति नहीं है। बता दें कि राजस्थान ने 18 करोड़ में उन्हें रिटेन किया था, इसलिए ऑल-कैश डील से भी वे पीछे हटते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications