IND vs AUS: तीसरे वनडे में सूर्यकुमार की जगह खेलें संजू सैमसन, वसीम जाफर ने उठाई यह मांग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में संजू सैमसन को खिलाने की बात कही है। वसीम जाफर ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को अपनी बल्लेबाजी पर थोड़ा काम और करना चाहिए।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी हालिया फॉर्म को लेकर तमाम दिग्गज खिलाड़ियों के निशाने पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों वनडे में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। वनडे में उनके बेहद खराब फॉर्म के बावजूद भी उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं बस इसी को लेकर फैंस और पूर्व खिलाड़ियों में नाराजगी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने तो सूर्यकुमार यादव की जगह अब संजू सैमसन को खिलाए जाने की बात कही है। ESPNcricinfo से बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को मौका दिए जाने का विकल्प चुना जा सकता है।
सूर्यकुमार यादव को और तैयारी करने की जरूरत है- जाफर
वसीम जाफर ने कहा है, "हम सूर्यकुमार यादव के साथ पूरी सहानुभूति रखते हैं, क्योंकि वो टी20 के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इसमें कोई संदेह की बात नहीं है कि बाएं हाथ के सीमर को उस वक्त खेलने में दिक्कत होती है, जब वो गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता है। स्टार्क ने सूर्यकुमार यादव को जिस गेंद पर आउट किया था वो 145 क्लिक थी, लेकिन फिर भी सूर्यकुमार यादव को इसके लिए तैयार रहना चाहिए था।
वनडे में संजू सैमसन ने 66 की औसत से बनाए हैं रन
वसीम जाफर का मानना है कि संजू सैमसन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनका वहीं प्रदर्शन उन्हें वनडे में सूर्या की जगह योग्य खिलाड़ी बनाता है। संजू ने 50-50 ओवर फॉर्मेट की 11 पारियों में 66 की औसत से 330 रन बनाए हैं। वसीम जाफर ने कहा है कि अब यह देखने वाली बात है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को मौका देने का विकल्प चुनता है या नहीं, अगर संजू को मौका मिलता है तो वो जरूर अच्छा करके दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications