सैमसन करते हैं निराश, कार्तिक नहीं पाएंगे पंत को पछाड़, देश के 4 कीपरों में कौन है अच्छा, कौन खराब

नई दिल्ली, 15 जून: भारतीय क्रिकेट टीम में दिनेश कार्तिक जैसे पुराने विकेटकीपर बल्लेबाज का चयन हो गया। टीम की कप्तानी भी एक विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहा है, यहां तक की मौजूदा टी-20 ओपनर भी एक विकेटकीपर ही है। एक साथ भारतीय टीम में 3 विकेटकीपर अलग-अलग भूमिकाओं में खेल रहे हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का कोई अता-पता नहीं है। वो आईपीएल 2022 में अपनी टीम को फाइनल तक ले कर गए लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके लिए फिलहाल कोई जगह नहीं है।

चारों विकेटकीपर आपको मैच जिता कर दे सकते हैं

चारों विकेटकीपर आपको मैच जिता कर दे सकते हैं

संजू सैमसन कभी भी अपनी निरंतरता से भरपूर बल्लेबाजी के लिए जाने ही नहीं जाते हैं जिसके चलते वे चयनकर्ताओं की नजरों में कभी भरोसेमंद तरीके से आ ही नहीं पाते हैं। भारत के 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव ने इस बारे में बात की। कपिल देव ने एक बातचीत के दौरान कहा अगर आप विकेटकीपर के बारे में बात करते हैं तो सभी लोग एक जैसे हैं। अगर आप मैच विजेता के बारे में बात करते हैं चारों विकेटकीपर आपको मैच जिता कर दे सकते हैं।

संजू सैमसन से निराश हूं

संजू सैमसन से निराश हूं

यहां पर कपिल देव चार विकेटकीपर में संजू सैमसन का नाम भी ले रहे थे। कपिल ने कहा कि रिद्धिमान साहा हालांकि इन चारों विकेटकीपर की तुलना में बेहतर विकेटकीपर है लेकिन यह चार एक बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा बेहतर है। कपिल आगे कहते हैं मैं संजू सैमसन से निराश हूं क्योंकि वह बहुत प्रतिभाशाली है। एक दो मैचों में अच्छा करता है और उसके बाद वह कुछ भी नहीं करता। अगर निरंतरता की बात करें तो दिनेश कार्तिक सबसे आगे हैं। मुझे लगता है इशान किशन दबाव में खेल रहे हैं। आईपीएल में उनको इतना ज्यादा पैसा मिला जिससे उन पर दबाव आया।

दिनेश कार्तिक T20 में ऋषभ पंत को नहीं पछाड़ पाएंगे

दिनेश कार्तिक T20 में ऋषभ पंत को नहीं पछाड़ पाएंगे

कपिल आगे कहते हैं मुझे नहीं लगता कि दिनेश कार्तिक T20 में ऋषभ पंत को पछाड़ पाएंगे। लेकिन इस बार उन्होंने इतना अच्छा किया कि चयनकर्ता उनको निकाल ही नहीं पाए। पंत एक युवा विकेटकीपर है जिनके पास बहुत क्रिकेट बाकी है तो दूसरी तरफ कार्तिक है जिनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है। कार्तिक ने धोनी से पहले ही खेलना शुरू किया था और वे अभी भी खेल रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि दिनेश कार्तिक को आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। कार्तिक ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे।

पंत टीम के विकेटकीपर होंगे, पर कार्तिक जबरदस्त हैं

पंत टीम के विकेटकीपर होंगे, पर कार्तिक जबरदस्त हैं

आईसीसी रिव्यू पर बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा, मैं अगर सेलेक्टर होता तो उनको टीम में चुनता। मैं शायद उनको पांच या छह नंबर पर बैटिंग के लिए भेजता हूं। जिस तरीके से उन्होंने इस साल आरसीबी के लिए मैच को फिनिश किया है, उनका गेम अलग ही लेवल पर चला गया है। पंत टीम के विकेटकीपर होंगे, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन दिनेश कार्तिक बहुत ही जबरदस्त है। विराट कोहली और मैक्सवेल ने टूर्नामेंट को काफी अच्छी तरीके से शुरू किया था लेकिन दिनेश कार्थिक अंत में सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हुए। मैं हैरान हूं अगर भारतीय क्रिकेट टीम ने उनको कोई भूमिका नहीं दी तो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+