'दिल टूटा है पर हौसला नहीं, आप एक रियल हीरो हैं...', संजू सैमसन की अनदेखी पर छलका फैंस का दर्द

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान होने के साथ ही सोशल मीडिया पर संजू सैमसन टॉप ट्रेंड करने लगे। टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान होने के साथ ही सोशल मीडिया पर संजू सैमसन टॉप ट्रेंड करने लगे। टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब संजू सैमसन को भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किया गया हो। इससे पहले भी अधिक बड़े टूर्नामेंट में सैमसन टीम से बाहर ही रहे हैं।

Recommended Video

    T20 World Cup: Sanju Samson टीम से बाहर, फैन्स ने BCCI पर नजरअंदाज का आरोप | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर सैमसन हो सकते थे फायदेमंद

    ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर सैमसन हो सकते थे फायदेमंद

    क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भारतीय टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते थे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए संजू सैमसन ने ओपनिंग करने के साथ-साथ मिडल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी की है। इसके साथ ही वह टीम के लिए बतौर विकेटकीपर भी खेल सकते थे।

    संजू सैमसन ने शेयर की तस्वीर तो फैंस ने बढ़ाया हौसला

    संजू सैमसन ने शेयर की तस्वीर तो फैंस ने बढ़ाया हौसला

    टीम चयन के कुछ देर बाद ही संजू सैमसन ने अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की। इस तस्वीर में वह मोबाइल पर कुछ देखते नजर आ रहे हैं। सैमसन की इस तस्वीर पर फैंस कऊब कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप एक रियल हीरो हैं सर..हिम्मत बनाए रखिए, एक दिन आपका भी वक्त आएगा। इसके अलावा भी कई फैंस ने इस तस्वीर पर सैमसन को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स किए हैं।

    ऋषभ पंत की जगह सैमसन को दिया जा सकता था मौका

    ऋषभ पंत की जगह सैमसन को दिया जा सकता था मौका

    टी-20 टीम में लंबे समय से बल्ले से ऋषभ पंत नाकाम रहे हैं। टेस्ट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड कमाल का रहा है, लेकिन टी-20 में वह अब तक खुद को साबित करने में फेल रहे हैं। ऐसे में चर्चाएं जोरों पर थी कि पंत की जगह वर्ल्ड कप के लिए सैमसन का चयन किया जा सकता है। लेकिन संजू सैमसन को टीम में फिर से नहीं चुना गया और सिलेक्टर्स ने पंत पर ही अपना भरोसा बनाए रखा है। जिसके बाद फैंस निराश हैं और लगातार सैमसन को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+