IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए फिर नजरअंदाज किए गए संजू सैमसन, 10 साल बाद इस गेंदबाज की हुई वापसी
Jaydev Unadkut ODI Comeback:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से होगा। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है तो वहीं जयदेव उनादकट 10 साल वनडे में आए हैं।

Jaydev Unadkut ODI Comeback: बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी। 17 मार्च से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को ही कप्तान रखा गया है। हालांकि रोहित पहले वनडे में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। टीम के ऐलान को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं दी गई है। विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन की जगह बरकरार रखी गई है। संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं।
10 साल बाद वनडे टीम में लौटा यह गेंदबाज
वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है। जी हां, टीम में एक गेंदबाज की 10 साल बाद वापसी हुई है। वो नाम है जयदेव उनादकट का, जो 10 साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं। उनादकट ने अपना आखिरी वनडे साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उनादकट ने हाल ही में 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी और अब 10 साल बाद वो वनडे टीम में लौट आए हैं। उनादकट को बुमराह और भुवनेश्वर की जगह टीम में मौका मिला है। वहीं हरफनमौला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 9 महीने बाद वनडे टीम में लौट आए हैं।
31 साल की उम्र में उनादकट की वनडे में वापसी
आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने 31 साल की उम्र में 10 साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। वनडे टीम में उन्हें मौका मिलने का मतलब है कि अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उन्हें टीम में चुने जाने की संभावना है। उनादकट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन दिल्ली टेस्ट के लिए उन्हें बीसीसीआई ने टीम से इसलिए बाहर किया था ताकि वो रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल सकें और रविवार को उनकी कप्तानी में सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। जयदेव उनादकट ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट












Click it and Unblock the Notifications