आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे Sanju Samson के पिता, कहा- मेरा बेटा सुरक्षित नहीं है

Sanju Samson father News: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वह टीम का हिस्सा बने हुए हैं। संजू सैमसन लंबे समय से भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं। साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें टीम में शामिल किया गया था। पिछले कुछ समय से वह बल्ले से भी रन बरसा रहे हैं।

संजू सैमसन लगातार बना रहे हैं रन (Sanju Samson father News)

साल 2024 संजू सैमसन के लिए बेहद खास रहा था। संजू सैमसन ने साल 2024 में तीन टी-20 शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। भारत की तरफ से अब तक कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है। लगातार रन बनाने के बावजूद उन्हें नजर अंदाज किया जाता रहा है। संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपने बेटे के साथ केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के संबंधों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

Sanju Samson 1

आखिर क्यों रोने गए सैमसन के पिता

सैमसन के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा संजू केसीए के साथ सुरक्षित नहीं है। स्पोर्ट्स तक से बातचीत में संजू के पिता अपने बेटे के केसीए से संबंधों के बारे में बात करते हुए रोने लगे। संजू सैमसन के पिता ने कहा कि मेरे बच्चे यहां सुरक्षित नहीं हैं। केरल क्रिकेट एसोसिएशन के ये लोग मेरे बेटे को बर्बाद कर देंगे। मैं उसे क्रिकेट बोर्ड से निकालना चाहता हूं।

सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को लेकर कही ये बात

विश्वनाथ ने कहा कि सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने मेरे बेटे को मौका दिया और मैं उनका बहुत आभारी हूं। उन्होंने मेरे बेटे की क्षमता को पहचानकर उसे मौका दिया। बता दें कि संजू सैमसन का केरल क्रिकेट टीम का कैंप मिस करना और फिर विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर रहना निश्चित रूप से उनके करियर को प्रभावित कर सकता है।

उनके पिता के लिए यह एक व्यक्तिगत और भावनात्मक मुद्दा है, क्योंकि वे अपने बेटे की सफलता को लेकर काफी चिंतित हैं। इस स्थिति में शायद उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उनका बेटा सही मौके और समर्थन के बिना आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+