संजू सैमसन ने धुआंधार बैटिंग से मचाया तहलका, क्या अगले टेस्ट में केएल राहुल को करेंगे रिप्लेस

भारत के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के तीसरे राउंड का आगाज आज हो गया। कुछ प्लेयर्स काफी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं, तो कई खिलाड़ी फ्लॉप भी हुए हैं। पहले दिन के खेल में संजू सैमसन का बल्ला चला है, वहीं टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे।

इंडिया बी का मुकाबला इंडिया डी से हो रहा है। इंडिया ए का मुकाबला इंडिया सी से हो रहा है। दिग्गज खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। इधर भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल 16 रन बनाकर आउट हो गए।

sanju samson

टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो उधर दलीप ट्रॉफी में संजू सैमसन ने अपने बल्ले से तूफ़ान ला दिया और नाबाद लौटे। संजू सैमसन अब अपने शतक के करीब हैं। पहले दिन इंडिया डी के लिए बैटिंग करते हुए सैमसन ने 89 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। दूसरे दिन के खेल में उनका बड़ा शतक आ सकता है।

दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा है। पांच गेंदों का सामना करने के बाद श्रेयस अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पिछली तीन दलीप ट्रॉफी पारियों में श्रेयस अय्यर दूसरी बार जीरो पर आउट होकर गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया में उनकी वापसी में भी परेशानी होनी है।

भारतीय टीम के हे एक और खिलाड़ी मयंक अग्रवाल का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं और महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इंडिया डी के लिए खेल रहे देवदत्त पडीक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा होनी है। दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी सलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम भारत में आकर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+