मैच के बाद हार का कारण भी नहीं बता पाए संजू सैमसन, गावस्कर ने उठाया कप्तानी पर सवाल

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2022 की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी दिनेश कार्तिक (नाबाद 44) और शाहबाज अहमद (45) की निचले क्रम पर खेली सनसनीखेज पारियों पर सवार थी। 170 रनों का पीछा करते हुए, आरसीबी एक समय 5 विकेट पर 85 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने 5.2 ओवर में छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इसके बाद मानो राजस्थान रॉयल्स ने मैच ही आरसीबी की झोली में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- 'दिनेश कार्तिक हमारी बड़ी संपत्ति हैं', RCB के कप्तान फाफ ने माना अनुभवी बल्लेबाज का लोहा

आम तौर पर संजू सैमसन प्रभावशाली रहे हैं लेकिन..

आम तौर पर संजू सैमसन प्रभावशाली रहे हैं लेकिन..

वैसे तो इस सीजन में आरआर के कप्तान के रूप में आम तौर पर संजू सैमसन प्रभावशाली रहे हैं लेकिन उनको दिनेश कार्तिक के खिलाफ अपनी फील्ड-सेटिंग पर कुछ आलोचना झेलनी पड़ी। कार्तिक अचानक ऐसी फॉर्म में आ चुके हैं जिसकी कल्पना किसी ने की थी। एक तरफ धोनी हैं जो काफी समय से बैटिंग में अपने रौद्र रूप को काफी समय पहले छोड़ चुके हैं। अनुभव के दम पर वे कुछ पारियां खेल रहे हैं पर कार्तिक का विस्फोट अलग लेवल का है। कार्तिक की यह फॉर्म और आगे मैक्सवेल का साथ आरसीबी की सीजन की सबसे घातक बैटिंग टीम बना सकता है।

सैमसन के निर्णय लेने पर फील्ड प्लेसमेंट पर सवाल

सैमसन के निर्णय लेने पर फील्ड प्लेसमेंट पर सवाल

इसी बीच सुनील गावस्कर ने कमेंट करते हुए सैमसन के निर्णय लेने और एक अनुभवी बल्लेबाज कार्तिक के खिलाफ फील्ड प्लेसमेंट पर सवाल उठाया।

बहुत सारे विकल्पों और संसाधनों के बावजूद, सैमसन एक अच्छे स्कोर का बचाव नहीं कर सके। युजवेंद्र चहल अपनी पूर्व टीम के खिलाफ विशेष रूप से प्रभावशाली थे, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 15 विकेट पर 2 विकेट लिए, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी ने शाहबाज और डीके के सामने पूरी तरह हथियार डाल दिए।

मैच किस गलती से हारे सैमसन?

मैच किस गलती से हारे सैमसन?

हालांकि, संजू सैमसन ने मैच के बाद मेजबान प्रसारकों से बात करते हुए कहा कि वह अपनी फील्ड-सेटिंग के बारे में स्पष्ट थे और यह सुनिश्चित करने के लिए अपना समय लेना चाहते थे कि वह दिनेश कार्तिक के खिलाफ सही हो। सैमसन इस दौरान यह भी नहीं बता सके कि मैच किस गलती की वजह से हाथ से निकला है क्योंकि रन चेज करने के दौरान आरसीबी 14वें ओवर तक मैच से बाहर ही लग रही थी।

संजू सैमसन ने कहा, "मैं एक खास पल नहीं बता सकता (जहां मैच बदल गया)... टॉस हारने के बाद वह स्कोर करने के लिए हमने बहुत अच्छा प्रयास किया।"

मैच के बाद किया अपना बचाव-

मैच के बाद किया अपना बचाव-

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक सम्मानजनक स्कोर था लेकिन जब ओस आ रही थी... मुझे लगता है कि यह मेरी टीम का एक अच्छा प्रयास था।

"एक गेंदबाजी इकाई के रूप में आप अपना समय लेना और अपनी फिल्डिंग निर्धारित करना पसंद करते हैं। बहुत सारी सकारात्मकताएं लेनी हैं, और हम बहुत सी चीजें भी सीख सकते हैं।

उन्होंने कहा, "हम बॉलिंग में अपना समय लेना चाहेंगे। लेकिन मैदान पर कुछ भी नहीं था, कोई भ्रम नहीं था, मैं ऐसा कह सकता हूं।"

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा जबकि शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+