संजू सैमसन और ईशान किशन का विकेटकीपर के लिए मुकाबला, दिनेश कार्तिक ने बताया वर्ल्ड कप में कौन होगा

World Cup 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो रही है। 27 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है।

केएल राहुल अभी फिटनेस हासिल कर रहे हैं और ऋषभ पंत 2023 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बुलाया गया है।

Dinesh Karthik reveals who will be in 2023 50-over World Cup

भारतीय टीम के सामने इस समय ईशान किशन भी एक और विकेटकीपर हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत के सामने अक्टूबर में शुरू होने वाला वर्ल्ड कप है। इन दोनों में कोई एक विकेटकीपर वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएगा।

भारत के एक और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस बारे में क्रिकबज से बात की और बताया कि ईशान किशन को संजू सैमसन की तुलना में थोड़ी बढ़त हासिल रहेगी, क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम में अच्छी तरह से फिट हो सकते हैं। साथ ही, ईशान किशन एक रिजर्व ओपनर के तौर पर भी रहेंगे।

इन सब चीजों के चलते दिनेश कार्तिक ने पूरी तरह से ईशान किशन को संजू सैमसन के खिलाफ बढ़त दे दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इन दोनों ही विकेटकीपर का नाम है। संजू सैमसन ने अभी 50 ओवर के फॉर्मेट में 11 ही मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

ये भी पढे़ं- ईशांत शर्मा ने बताया कि कैसे विराट कोहली ने जहीर खान का करियर 'खत्म' कर दिया

ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार तेज अर्धशतक जड़ने के बाद वनडे सीरीज में आ रहे हैं। ईशान किशन ने अभी तक दो टेस्ट मैच, 14 वनडे इंटरनेशनल और 27 T20 मैच खेले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम केनसिंगटन ओवल में गुरुवार को पहले मुकाबले के लिए तैयार हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+