'खुद को शीशे में देखना चाहिए,' कमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर ने पार की हद, मुरली कार्तिक के साथ हुई तीखी बहस
IND vs SL: संजय मांजरेकर कब कमेंट्री करते हैं, तो कोई न कोई विवाद तो होता ही है। यह उनकी कमेंट्री का इतिहास रहा है। ऐसा ही नजारा भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के दौरान भी देखने को मिला। मैच के तीसरे दिन मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच कहासुनी हो गई।
लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान मजाकिया अंदाज में तीखी नोकझोंक हो गई, जो सीरियस होने तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

कैसे शुरू हुआ यह विवाद?
कमेंट्री के दौरान मुरली कार्तिक ने संजय मांजरेकर के पाउट को लेकर मजाक कर दिया। कार्तिक ने कहा कि उनके साथ मौजूद बाकी लोगों की तरफ से अनुरोध है कि मांजरेकर अपना पाउट थोड़ा कम करें, क्योंकि इसकी वजह से उनकी बातें समझना मुश्किल हो जाता है। कार्तिक का यह कमेंट सुनकर मांजरेकर ने भी बिना देर किए जवाब दे दिया।
मांजरेकर ने सीधे कैमरा अजिंक्य रहाणे की तरफ करने की बात कही। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर स्प्लिट स्क्रीन की जा सकती है तो कैमरा रहाणे की तरफ घुमा देना चाहिए, क्योंकि उनसे बात करना ज्यादा सुखद है और उनका चेहरा भी कार्तिक से बेहतर दिखता है।
मांजरेकर ने लांघी सीमा
मांजरेकर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कार्तिक के लुक्स को लेकर भी पलटवार किया और उन्हें खुद को शीशे में देखने की सलाह दे डाली। बातचीत पूरी तरह मजाक के अंदाज में चल रही थी, लेकिन दोनों के बीच की नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि खुद मांजरेकर ने भी इशारा किया कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो बात अपनी सीमा पार कर सकती है। हालांकि शीशे में देखने की बात कहते हुए मांजरेकर ने हद पार तो कर ही दी थी। कार्तिक ने इसे और लंबा नहीं जाने दिया।
CRICKET LAFDA LOADING…
Sanjay Manjrekar and Murli Karthik Heated Convo Escalated So Quickly!
Karthik- because of your pout we are not understanding what you are saying so Limit your Pout Sanjay.
Rahane- i was not part of it.
Sanjay- Do you ever Look into Mirror, its not very…
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) August 17, 2026
अजिंक्य रहाणे भी थे मौजूद
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अजिंक्य रहाणे भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। दोनों पूर्व क्रिकेटरों की इस तरह की बहस देखकर रहाणे का रिएक्शन भी देखने लायक था। अजिंक्य रहाणे ने खुद को अलग करते हुए कह दिया कि मैं इसका हिस्सा नहीं हूं।


Click it and Unblock the Notifications
