वर्ल्ड चैंपियन को Ice-Cream डेट पर ले गईं संजना गणेशन, वीडियो वायरल
टीम इंडिया ने 17 वर्ष के बाद टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज की है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमरा ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और मुश्किल समय में उन्होंने दो बेहद किफायती ओवर डालकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई।

विश्वकप जीतने के बाद जसप्रीत बुमरा को उनकी पत्नी के साथ खुशी मनाते हुए देखा गया। जसप्रीत बुमरा की पत्नी संजना गणेशन स्पोर्ट्स एंकर हैं और मैच के बाद उन्होंने पति का इंटरव्यू भी किया, लेकिन जीत की खुशी में जसप्रीत बुमरा ने उन्हें गले लगा लिया। जसप्रीत बुमरा को मैच के बाद पत्नी और बेटे अंगद के साथ खुशी मनाते हुए देखा गया।
देश को गौरवान्वित करने के बाद जसप्रीत बुमरा अब अपने परिवार के साथ बेशकीमती समय बिता रहे हैं। उन्होंने पत्नी के साथ कुछ खूबसूरत लम्हे भी साझा किए हैं। इंस्टाग्राम पर संजना ने पति जसप्रीत बुमरा के साथ स्टोरी साझा की है जिसमे देखा जा सकता है कि दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं
पति के साथ स्टोरी शेयर करते हुए संजना ने लिखा इस वर्ल्ड चैंपियन को आज सुबह आईसक्रीम खिलाने ले जा रही हूं। वीडियो में देखा जा सकता है कि संजना ने सफेद रंग का टॉप पहन रखा है, टोपी लगा रखी है, वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
वहीं जसप्रीत बुमरा ने नीले रंग की टी शर्ट और शॉर्ट पहन रखा है। वीडियो में काफी खुश होकर पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के वीडियो को देखकर लोग इसे जबरदस्त कपल कह रहे हैं।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर भारत ने 17 साल के बाद टी20 विश्वकप जीता है। पिछले वर्ष वनडे विश्वकप में भी फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications