'सानिया मिर्जा' के चेहरे पर लौटी खुशी, सरेआम किया प्यार का इजहार, कहा- I LOVE YOU

Sania Mirza Instagram Post: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी सानिया मिर्जा को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

शोएब मलिक से अलग हुईं सानिया

साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी की थी। लगभग 14 साल बाद इन दोनों का यह रिश्ता अब टूट गया है। इस दुख की घड़ी में सानिया मिर्जा की सबसे ज्यादा साथ उनकी बहन अनम मिर्जा ने की है। सानिया मिर्जा ने इस बात का खुलासा खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया।

Sania Mirza 1

बहन पर लुटाया जमकर प्यार

सानिया मिर्जा ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सानिया मिर्जा ने अपनी बहन पर जमकर प्यार लुटाया। उन्होंने पोस्ट के नीचे अनम के लिए आई लव यू लिखा। इसके साथ ही सानिया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा कि अपनी जिंदगी का हीरा, मुश्किलों का हल निकालने वाली और बेस्ट फ्रेंड हो तुम।

चेहरे पर लौटी खुशी

शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा वापस भारत लौट आई हैं। वह अब दुबई छोड़कर भारत में रह रही हैं। टेनिस को अलविदा कह चुकी सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया ओपन में कमेंट्री भी की थी। इसके अलावा विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए वह मेंटोरिंग का काम भी करती हैं। सानिया मिर्जा के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+