तलाक के बाद फिर छलका सानिया मिर्जा का दर्द, कहा कुछ ऐसा कि हो गई ट्रोलर्स की बोलती बंद
Sania Mirza Latest News: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा फैंस के बीच चर्चाओं में हैं। कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
सानिया ने शेयर की तस्वीर
सानिया मिर्जा ने अपनी बहन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बहन को अपनी दुख सुख का साथी बताया था। सानिया मिर्जा के मुताबिक उनकी बहन ने बुरे वक्त से निकलने में उनकी खूब मदद की। अब सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर ट्रेलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मीम्स शेयर कर कही यह बात
सानिया मिर्जा ने मीम्स का सहारा लेते हुए ऐसे लोगों को जवाब दिया जो उन्हें लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं। दरअसल. सानिया ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि जब किसी को पता लगता है कि वह स्ट्रेस्ड है तो उनकी ऐसी सलाह आती है जिसे सुनकर और भी गुस्सा आ जाता है। सानिया ने बताया कि लोग इस तरह दिखाते हैं कि वह आपके साथ हैं और सोचते हैं कि उनके इस तरह के साथ से सब ठीक हो गया है।
तलाक के बाद बटोर रही सुर्खियां
बता दें कि शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। सानिया मिर्जा फिलहाल भारत वापस आ चुकी हैं। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा दुबई छोड़कर भारत आ गई है। सानिया मिर्जा पर कई यूजर्स निशाना भी साध रहे हैं। लेकिन इन सभी परिस्थितियों को सानिया ने डटकर सामना किया।
बता दें कि 37 साल की सानिया मिर्जा हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बतौर कमेंटेटर नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह आने वाले दिनों में कई तरह की प्रोजेक्ट करते हुए दिखाई दे सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications