VIDEO: सानिया मिर्जा ने फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी! शोएब मलिक को दिया तगड़ा जवाब
Sania Mirza video: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया है। रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी टॉस जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। भारत की कोशिश न्यूजीलैंज को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
सानिया का वीडियो वायरल (Sania Mirza video)
फाइनल मैच से ठीक पहले सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारतीय टीम को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सानिया मिर्जा कह रही हैं कि मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देती हूं। टीम के सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं दुबई में ही हूं, लेकिन मैच देखने नहीं जा पाई। थू थू थू... वो जो भी कर रहे हैं बस करते रहे हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं।

शोएब मलिक ने कही थी ये बात
वहीं सानिया मिर्जा से तलाक लेकर सना जावेद से शादी करने वाले शोएब मलिक ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को सपोर्ट किया है। शोएब मलिक ने फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम को सपोर्ट करते हुए कहा कि भारतीय टीम फाइनल मैच में हार जाएगी। ऐसे में सानिया ने भारत को शुभकामनाएं देकर एक तरह से शोएब मलिक को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को ना जीते इसके लिए कई पाकिस्तानी दुआएं कर रहे हैं। इनमें से एक शोएब मलिक भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समीफाइनल के समय से ही शोएब मलिक लगातार भारतीय टीम की हार की बात कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications