मुंह छिपाकर नहीं, सिर उठाकर जीना जानती हैं सानिया, गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लेकर कहा- जय हिंदुस्तान

Sania Mirza, Republic Day: देश 26 जनवरी, 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी 26 जनवरी के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। सानिया मिर्जा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए दिल जीतने वाला कैप्शन लिखा। इस तस्वीर में सानिया मिर्जा तिरंगा थामी हुई नजर आ रही हैं।

सानिया ने कही दिल की बात: हाथ में तिरंगा लिए हुए सानिया मिर्जा ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का फक्र है। सानिया मिर्जा ने भारत को टेनिस में कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई है। सानिया मिर्जा ने अपने खेल से भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।

Sania Mirza 1

सानिया पर टूटा दुखों का पहाड़: सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सानिया मिर्जा के पूर्व पति शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी रचा ली है। सानिया मिर्जा शोएब मलिक से अलग हो चुकी हैं। सानिया मिर्जा इस मुश्किल वक्त में भी हिम्मत से चीजों का सामना कर रही हैं। भारत की बेटी के साथ करोड़ देशवासी भी खड़े हैं।

हिम्मत वाली हैं सानिया: बता दें कि सानिया मिर्जा ने खुद से शोएब मलिक से अलग होने का फैसला किया था। सानिया ने खुद इस बात का खुलासा किया। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने जानकारी दी थी कि सानिया इस्लाम की खुला प्रथा के तहत शोएब से अलग हुई हैं। यही नहीं सानिया ने शोएब मलिक को उनकी नई शादी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उनके इस कदम से पता चलता है कि वह कितनी बहादुर हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही कड़ा फैसला लिया है।

सानिया मिर्जा टेनिस तो नहीं खेलती लेकिन आने वाले समय में वह इस खेल में नई भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में बतौर एक्सपट्र्स जुड़ चुकी हैं और वह कमेंट्री करते हुए भी नजर आ चुकी हैं। शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+